October 23, 2024 |

BREAKING NEWS

सपा नेता जुगेन्द्र यादव मथुरा से गिरफ्तार काफी समय से थे फरार

Media With You

Listen to this article
  • 9एटा क सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र यादव को गुरुवार को यहां जैंत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जुगेन्द्र यादव पिछले कुछ समय से फरार चल रहे थे। इन पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

थाना अलीगंज पुलिस इनकी तलाश में संभावित स्थलों पर दबिश दे रही थी। गुरुवार को सटीक सूचना पर अलीगंज पुलिस लोकल इंटेलीजेंस, सर्विलांस की मदद से मथुरा के थाना जैंत पर आयी। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से सपा नेता जुगेन्द्र यादव को जैंत के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जैंत अरुण पवार ने बताया कि सपा नेता जुगेन्द्र यादव को स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना अलीगंज एटा की पुलिस अपने साथ ले गयी।

 


Media With You

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.