October 23, 2024 |

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 04 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 162.47 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत-जयवीर सिंह

Media With You

Listen to this article

पत्र सूचना शाखा

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश

 

 

मुख्यमंत्री पर्यटन

लखनऊ: 31 जुलाई, 2023 मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 विधानसभा सदस्यों द्वारा चयनित पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। इस योजना में प्रत्येक विधानसभा के विकास हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी एवं अतिरिक्त आवश्यकता होने पर धनराशि का वहन विधायक निधि/सीएसआर फण्ड से किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में चार विधानसभा क्षेत्रों हेतु 162.47 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

यह जानकारी आज प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन सेक्टर एक उभरता हुआ क्षेत्र है। जिसमें रोजगार के साथ पंूजी निवेश तथा राजस्व अर्जन की भरपूर संभावनायें हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के समस्त जनपदों में चिन्हित धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक तथा चर्चित पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मा0 विधानसभा सदस्यों द्वारा चिन्हित पर्यटन स्थलों के विकास के लिए परियोजनायें चिन्हित की गयी हैं।

साथ ही साथ उन्होंने यह  बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 367 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 180.33 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 76.20 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी। इस धनराशि से संबंधित जनपदों मंे पर्यटन योजनाओं का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही विख्यात एवं अल्पज्ञात स्थलों तक पहंुच के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए संकेतक भी लगवाये जा रहे हैं।

पर्यटन मंत्री श्री सिंह ने कहां कि पर्यटन सेक्टर में असीमित संभावनाओं को देखते हुए निवेशक भी आगे आ रहे हैं। निवेशकों के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। बहुत सी परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इसके अलावा विदेशी निवेशकों के भी प्रस्ताव पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत 06 वर्षों में पर्यटन सेक्टर को गति मिली है। बहुत सारी पर्यटन से संबंधित परियोजनायें प्रक्रियाधीन हैं। इन्हें शीघ्र ही पूरा कराकर पर्यटकों के लिए खोल दिया


Media With You

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.