October 22, 2024 |

BREAKING NEWS

लखनऊ के सनसनीखेज हत्याकांड में प्रेमी ने पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी।

Media With You

Listen to this article

लखनऊ 18 अगस्त लखनऊ के सनसनीखेज हत्याकांड में प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर 9 महीने से फ्लैट में साथ रह रहे थे। गुरुवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसको दो गोली मार दी। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा बंद किया और बाहर चला गया।

वारदात का पता रात 10 बजे तब चला जब कैंट इलाके में रहने वाले युवती के मां-बाप फ्लैट पहुंचे। वहां कमरे में खून से लथपथ बेटी का शव पड़ा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फ्लैट के पास से ही आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस ने हत्या की वजह पूछी तो कहा,उसने अपने तलाक और एक बच्ची की बात छिपाई थी। इसलिए, उसके दिल और दिमाग में गोली मारी।

वारदात सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट की है। यहां फ्लैट नंबर-203 में रिया और ऋषभ लिव-इन में रहते थे। ADCP साउथ शशांक सिंह ने बताया कि ऋषभ सिंह प्रतापगढ़ का रहने वाला है। रिया का तलाक हो चुका था। उसके एक बेटी प्रिंसी है। जिसे उसने कैंट स्थित अपने मायके में छोड़ दिया था।

रिया नवंबर-2022 से ऋषभ के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसके तलाकशुदा होने की जानकारी ऋषभ को नहीं थी। मगर हाल ही में ऋषभ को इस बारे में पता चल गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। वहीं ऋषभ को शक था कि आजकल रिया का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ऋषभ ने रिया को गोली मार दी। फिर घर का दरवाजा बंद कर अपार्टमेंट के आसपास ही घूमता रहा। इधर, परिजन बेटी को फोन कर रहे थे, लेकिन जब काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ, तो वह फ्लैट पहुंचे।

दरवाजा खोलकर अंदर आए तो बेटी की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची। क्योंकि ऋषभ फ्लैट से गायब था। इसलिए सीधा शक उसी पर गया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही उसे पकड़ लिया।

बेरोजगार था ऋषभ, लड़की मेकअप आर्टिस्ट थी

पूछताछ में ऋषभ ने पुलिस को बताया कि वह M.sc करने के बाद बेरोजगार था। रिया ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। वह मेकअप आर्टिस्ट थी। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई। फिर लिव-इन में रहने लगे थे। लेकिन, तब उसको रिया की पुरानी जिंदगी के बारे में पता नहीं था। रिया ने भी कोई जानकारी नहीं दी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घर से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 315 बोर के तमंचे से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी से घटना में इस्तेमाल तमंचे के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।


Media With You

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.