January 19, 2025 |

BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू सीएम योगी ने सुनाई खरी खरी

Media With You

Listen to this article

लखनऊ 16 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संभल हिंसा का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रौद्र रूप देखने को मिला। विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी ने संभल हिंसा को लेकर सुनाई खरी खरी

योगी ने कहा कि लोगों को एक बाद बाबरनामा जरूर पढ़नी चाहिए। उसमें हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ने जाने का जिक्र मिलता है। प्रदेश का दंगों का लंबा इतिहास रहा है। यहां सांप्रदायिक दंगें होते रहे हैं। 1972 में आगरा में दंगा हुआ। इसी साल आजमगढ़ में दंगा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई। बहराइच में भी 1972 में सांप्रदायिक दंगा हुआ, जिसमें 3 मौते हुईं।

अलीगढ़ में 1973 में दो समुदाय आमने-सामने गए थे, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। इन दंगों के कारण ही प्रदेश का माहौल नकारात्मक हुआ था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दंगों में कमी आई है। लोगों को कानून पर भरोसा है। यही कारण है कि प्रदेश को 40 लाख करोड़ का निवेश मिला है।

मस्जिद के सामने शोभायात्रा निकलने पर क्यों होता है दंगा

मस्जिद के सामने शोभायात्रा निकलने पर क्यों होता है दंगा

योगी आदित्यनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिमों के जुलूस मंदिरों के सामने से निकलते हैं। लाउडस्पीकर पर गाने बजते हुए जाते हैं, लेकिन कोई दिक्कत नहीं होती है। हिंदू समाज अपनी आस्था के अनुसार यात्रा मस्जिद के सामने निकालती है, तो परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसा क्यों होता है?

संभल में जुमे की नमाज के बाद माहौल खराब हुआ

संभल को 24 नवंबर को सर्वे का काम था। उससे पहले 23 नवंबर को जुमे की नमाज के समय तकरीरें दी गई। इसने क्षेत्र के माहौल को खराब कर दिया। हमने ज्यूडिशल कमीशन बनाने का फैसला किया है। उसकी रिपोर्ट जल्द सदन में पेश की जाएगी, जिसके बाद सच सबके सामने आ जाएगा।

योगी– न बटेंगे और न कटेंगे

सीएम योगी ने कहा कि मुस्लिम जुलूस हिंदू मोहल्लों और मंदिर के पास से निकाल सकते हैं, लेकिन क्यों हिंदू शोभायात्रा नहीं निकाल सकते। संभल सपा के समय सुन्नी और शिया के बीच विवाद हुआ करता था। इस विवाद को भाजपा सरकार ने ही दूर किया। अब हिंदुओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है, इसलिए हमने कहा है कि हम न बंटेंगे और न कटेंगे।

अल्लाह हू अकबर बोलने से रोका जाए…

योगी सदन बहुत ही आक्रामक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जय श्री राम उकसाने वाला स्लोगन नहीं है। यह हमारी आस्था से जुड़ा है। कल मैं कहूं कि मुझे अल्लाह हू अकबर पसंद नहीं है, तो आपको किस तरह का लगेगा? इसके बाद सदन में सपा के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Media With You

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.