October 22, 2024 |

BREAKING NEWS

भारत में एक स्थान ऐसा जहां मिलता है काजू आलू प्याज से सस्ता

Media With You

Listen to this article

व्यक्ति के उम्र के हिसाब से हर पड़ाव पर ड्राई फ्रूट्स शायद उसकी पहली पसंद होती है हमारे देश भारत में ऐसा स्थान जहां काजू की अगर बात करें तो आलू प्याज के दामों से भी सस्ता मिलता है जी हां आपने सही सुना जहां आलू प्याज से भी सस्ते में काजू बादाम मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि जिस स्थान पर इतने सस्ते में काजू मिलता है वह हमारे भारत के झारखंड में मौजूद है। यह स्थान दिल्ली से करीब 1200 किलोमीटर दूर है।

झारखंड के जामताड़ा के नाला में काजू आलू प्याज से भी सस्ते में मिलते हैं। यहां काजू आपको 10 से 20 रुपये प्रति किलो में मिल जायेगा। यहां पर 49 एकड़ इलाके में काजू के बागान है। जांच में पता चला था कि यहां की मिट्टी और जलवायु काजू की खेती के लिए बेस्ट है, ऐसे में यहां काजू की खेती शुरू कर दी गई।

दरअसल, जामताड़ा के पूर्व उपायुक्त कृपानंद झा को काजू बहुत पसंद था इसलिए उन्होंने इसके लिए बागवानी शुरू कर दी। यहां पर हर साल हजारों क्विंटल काजू की खेप होती है। लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम न होने के कारण लोग ऐसे ही काजू तोड़ लेते हैं। बागान के मजदूर औने-पौने दाम में ही काजू बेच देते हैं।


Media With You

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.