October 23, 2024 |

BREAKING NEWS

आप प्रत्याशी सना खान की रामपुर नगर पालिका सीट पर जीत दर्ज

Media With You

Listen to this article

आजम खान के गढ़ रामपुर में नई पार्टी का उदय हो गया है। यहां रामपुर नगर पालिका की सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज कर सभी को चौका दिया।

यहां हमेशा से ही सपा का बोलबाला रहा है। हालांक‍ि उपचुनाव में यहां भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। अब भाजपा के बाद यहां नगर पालिका सीट पर आप की दस्‍तक हो गई है। ऐसे में रामुपर में आजम का राजनीत‍ि का किला पूरी तरह से ढह गया है।

सना खानम ने दर्ज की जीत 

रामपुर नगर पालिका की सीट पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम ने खाता खोल दिया है। उन्हें कुल 43115 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहीं भाजपा प्रत्याशी मसर्रत मुजीब रहीं। उन्हें 32157 वोट मिले हैं। जबकि निवर्तमान अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी फातमा जबी 16269 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।


Media With You

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.