आजम खान के गढ़ रामपुर में नई पार्टी का उदय हो गया है। यहां रामपुर नगर पालिका की सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सभी को चौका दिया।
यहां हमेशा से ही सपा का बोलबाला रहा है। हालांकि उपचुनाव में यहां भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। अब भाजपा के बाद यहां नगर पालिका सीट पर आप की दस्तक हो गई है। ऐसे में रामुपर में आजम का राजनीति का किला पूरी तरह से ढह गया है।
सना खानम ने दर्ज की जीत
रामपुर नगर पालिका की सीट पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम ने खाता खोल दिया है। उन्हें कुल 43115 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहीं भाजपा प्रत्याशी मसर्रत मुजीब रहीं। उन्हें 32157 वोट मिले हैं। जबकि निवर्तमान अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी फातमा जबी 16269 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।