May 19, 2024 |

BREAKING NEWS

दुनिया का सबसे बड़ा ब्लूहोल खोज निकाला वैज्ञानिक पृथ्वी के इतिहास को खंगालने में जुटे

Media With You

Listen to this article

वैज्ञान‍िकों ने मेक्सिको में युकाटन प्रायद्वीप के तट पर दुनिया के दूसरे सबसे गहरे ब्लू होल को ढूंढ नि‍काला है। ब्‍लू होल चेतुमल खाड़ी में पानी के नीचे, करीब 900 फीट की गहराई पर और 147,000 वर्ग फुट इलाके में फैला हुआ है। ब्लू होल से पृथ्वी के इतिहास के विषय में और जानकारी जुटाई जा सकती है तथा जीवन पृथ्वी के अलावा अन्य किसी ग्रह पर भी है इस सच्चाई से पर्दा उठाने में भी वैज्ञानिकों को कई और जानकारी मिलेगी

इसे लेकर वैज्ञानिकों ने कुछ तथ्य पेश किए हैं। आसान भाषा में समझते हैं क्‍या होते हैं ब्‍लू होल और इसका न‍िर्माण क‍िस प्रकार होता है। यही नहीं, इस लेख में हम आपको ये भी बताएंगे क‍ि दुन‍िया का सबसे गहरा ब्‍लू होल कहां है और इसकी खोज कब की गई थी।

क्‍या होते हैं ब्‍लू होल ?

समुद्र की तलहटी में पाए जाने वाले बड़े सिंक होल या खड़ी गुफाओं को ब्लू होल कहा जाता है। इसकी अपनी एक जैव विविधता है, ज‍िसमें कई प्रकार की वनस्पतियों के साथ समुद्री जीवों का निवास होता है। मेक्‍स‍िको के चेतुमल में खोजे गए ब्लू होल का नाम ‘ताम जा’ रखा गया है। इसका अर्थ मायन में ‘गहरा पानी’ होता है। इस होल में 80 डिग्री का स्लोप बना है। गुफा का मुंह समुद्र तल से करीब 15 फीट नीचे है। इसे लेकर फरवरी 2023 में Frontiers in marine Science में एक शोध भी प्रकाशित हुआ है।

दुनिया का सबसे गहरा ब्‍लू होल कहां है ?

वैज्ञान‍िकों का दावा है क‍ि मेक्‍स‍िको में म‍िला ये ब्‍लू होल दुन‍िया का दूसरा सबसे गहरा ब्‍लू होल है। ऐसे में आपके मन में ज‍िज्ञासा होगी क‍ि अगर ये दूसरा सबसे गहरा ब्‍लू होल है तो सबसे गहरा ब्‍लू होल कहां है? तो बता दें क‍ि दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल साल 2016 में दक्षिण चीन सागर में पाया गया था। इसे Dragon Hole नाम से जाना जाता है। इस होल की गहराई 980 फीट से अधिक बताई जाती है।

पृथ्‍वी के इत‍िहास के कई राज आ सकते हैं सामने

ब्लू होल में ऑक्सीजन बहुत कम होती है। सूरज की रोशनी भी सिर्फ ब्लू होल के मुंह तक पहुंच पाती है। इसके बाद भी वैज्ञान‍िकों ने पाया क‍ि यहां जीवन है। शोधकर्ताओं ने साल 2012 में बहामास के ब्लू होल्स में जांच-पड़ताल कर पाया था कि यहां किसी भी और तरह का जीवन नहीं है, लेकिन बैक्टीरिया हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लू होल के जर‍िए पृथ्‍वी के इत‍िहास के कई राज सामने आ सकते हैं। ये समझने की कोशि‍श की जा सकती है क‍ि हजारों वर्षों पहले जीवन कैसा हुआ करता था, दूसरे ग्रहों पर जीवन (अगर है तो) कैसा है।


Media With You

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

What's app your name and number

What's app your name and number

Leave A Reply

Your email address will not be published.