Thu 14 May 2026
Breaking News Exclusive
राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क

सुचना

: इस मुस्लिम देश में मौजूद है मां दुर्गा का यह अनोखा मंदिर, सालों से जल रही अखंड ज्योत

Media With You

Thu, Nov 2, 2023
Post views : 169
नई दिल्ली 2 नवंबर पूर्वी यूरोप और एशिया के बीच एक मुस्लिम देश अजरबैजान है। अजरबैजान एक मुस्लिम कंट्री है, जहां पर 95 प्रतिशत आबादी सिर्फ मुसलमानों की है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि यहां सुराखानी में मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर है, जिसमें पिछले कई सालों से पवित्र अग्नि लगातार जल रही है। हालांकि, अब एेसा बताया जाता है कि यहां न तो श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देती है और न ही जयकारे गूंजते हैं। टेंपल ऑफ फायर' नाम से जाना जाता है मंदिर इस मंदिर को 'टेंपल ऑफ फायर' के नाम से जाना जाता है। इसकी वजह यहां कई वर्षों से आग का निरंतर जलना है। बता दें कि हिंदू धर्म में अग्नि को बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए यहां जल रही ज्योति को साक्षात भगवती का रूप माना गया है। यहां एक प्राचीन त्रिशूल भी स्थापित है। मंदिर की दीवारों पर गुरुमुखी में लेख अंकित हैं। वहीं, मंदिर में प्राचीन वास्तुकला का उपयोग किया गया है। किसने बनवाया था ये मंदिर ऐसा कहा जाता है कि कई सालों पहले भारतीय कारोबारी इस रास्ते से होकर जाते थे। ऐसे में इन लोगों ने इस मंदिर को बनवाया था। इतिहासकारों के मुताबिक, इसे बुद्धदेव नाम के किसी शख्स ने बनाया था, जो हरियाणा के मादजा गांव के रहने वाले थे। वहां मौजूद एक अन्य शिलालेख के मुताबिक उत्तमचंद व शोभराज ने भी मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। ईरान के लोग भी यहां आते थे पूजा करने इस रास्ते से होकर गुजरने वाले ज्यादातर भारतीय व्यापारी इस मंदिर में अपना मत्था जरूर टेकते थे। वहीं, मंदिर के पास बने कोठरियों में ये व्यापारी विश्राम करते थे। बताया जाता है कि ईरान के लोग भी यहां पूजा करने आते थे। ऐसा कहा जाता है कि 1860 ई. में यहां से पुजारी चले गए। माना जाता है कि फिर कोई पुजारी यहां लौटकर नहीं आया। तब से इस मंदिर में श्रद्धालुओं का आना भी खत्म हो गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन