: अयोध्या के ऋषि सिंह 'Indian Idol-13' के विजेता बनने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
Mon, Apr 3, 2023
अयोध्या के ऋषि सिंह रविवार देर रात 'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) का विजेता घोषित कियाशुरुआत से ही पसंदीदा रहे ऋषि सिंह को 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी दी गई. ऋषि सिंह के विजेता बनने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी हैं.सीएम योगी ने कहा, "'Indian Idol-13' के विजेता बनने की अयोध्या निवासी ऋषि सिंह को हार्दिक बधाई. आपकी अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे संगीत जगत को गर्व है. माँ सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे, आपकी स्वर्णिम सफलताओं का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है."https://twitter.com/myogiadityanath/status/1642751115119788034?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1642751115119788034%7Ctwgr%5E5364216703b6cefaaced1a3adb16ca8f7215ऋषि सिंह के बाद देबस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल पहले और दूसरे उपविजेता रहे. ग्रैंड फिनाले शो में जगह बनाने वालों में सोनाक्षी कर, शिवम सिंह और बिदिप्त चक्रवर्ती का भी नाम है. शो के मुख्य आकर्षण में से एक ऋषि की कहानी थी कि कैसे उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया था. जैसा कि उन्होंने कहा, "वरना मैं सुर नहीं साध रहा होता, कहीं मर रहा होता." ऋषि ने कहा कि उन्हें अपने अतीत के बारे में हाल ही में रियलिटी शो के थिएटर राउंड के रूप में पता चला था. तभी उनके माता-पिता ने उनके साथ उनके जीवन का सबसे बड़ा सच साझा किया. ऋषि ने दुनिया के साथ साझा किया, मुझे पता है कि उनके बिना मैं यहां नहीं होता. वे मेरे लिए भगवान की तरह हैं.आज विराट कोहली सोशल मीडिया पर जिन 255 लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक ऋषि सिंह हैं. वास्तव में, ऋषि को अपनाकर माता-पिता ने उन्हें वह जीवन दिया जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा. वहीं ऋषि सिंह आगे के करियर के बारे में बोलते हुए कहा, "मैं इंटरनेशनली ट्रैवल करना चाहता हूं. वहां से सीखना चाहता हूं, इस प्राइज मनी से मैं संगीत को डेवलप करना चाहता हूं
: सलमान खान को लॉरेंस-गोल्डी गैंग ने फिर दी धमकी, एफआईआर दर्ज
Mon, Mar 20, 2023
सलमान खान की टीम को शनिवार को एक ई-मेल मिला था, जिसे रोहित नाम के शख्स ने लिखा था. ईमेल में कहा गया था कि गोल्डी भाई को तेरे बॉस (सलमान खान) से बात करनी है. अभी टाइम रहते बता दिया है. अगली बार सीधे झटका मिलेगापंजाब की बठिंडा जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य शख्स के खिलाफ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एफआईआर दर्ज कराई है. सलमान खान को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी, जिसके बाद उनकी टीम ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को धमकी दी है. सलमान खान की टीम को शनिवार को एक ई-मेल मिला था, जिसे रोहित नाम के शख्स ने लिखा था. ईमेल में कहा गया था कि गोल्डी भाई को तेरे बॉस (सलमान खान) से बात करनी है. अभी टाइम रहते बता दिया है. अगली बार सीधे झटका मिलेगा. इसके बाद सलमान खान की टीम ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई और ई-मेल लिखने वाले रोहित नाम के शख्स के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी है
उनका अहंकार चूर-चूर हो जाएगा'
पिछले दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर फिल्म स्टार चिंकारा शिकार प्रकरण पर माफी नहीं मांगते हैं तो उनका अहंकार चूर-चूर हो जाएगा. बिश्नोई ने कहा, सलमान ने हमारे समाज को नुकसान पहुंचाया है. अगर वह बीकानेर के नोखा धाम में आकर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो उनका अहंकार चूर-चूर हो जाएगाबिश्नोई समुदाय को चिंकारा के संरक्षक के रूप में जाना जाता है. सलमान ने 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान चिंकारा का शिकार किया, जिससे बिश्नोई समुदाय नाराज हो गया था. इस बीच, अधिकारी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए कि हाल ही में सामने आया लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू वीडियो कैसे शूट किया गया
: अनोखी होली जहां बम और बारूद से होती है होली
Thu, Mar 9, 2023
रंगों के त्यौहार 'होली' को आपने अलग-अलग अंदाज और परम्पराओं से मनाते हुए देखा होगा, लेकिन आज हम आपको उस एतिहासिक होली के बारे में बताएंगे। जिसके बारे में ना तो आपने कभी सुना होगा और ना ही सोचा होगा।
उदयपुर से करीब पचास किलोमीटर दूर स्थित मेनार गांव में होली के दूसरे दिन अनूठे अंदाज़ में रंगों का त्यौहार मनाया जाता है। पिछले चार सौ सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, इस गांव में आज भी होली बम-बारूद से खेली जाती हे।
बम-बारूद से होली खेलते हैं लोग
मेनार गांव के लोग होली के दूसरे दिन पारंपरिक वेशभूषा में इकट्ठा होते हैं। लोग आधी रात को गांव के चौपाल पर जमकर बारूद की होली खेलते हैं। इस बारूद की होली को देखने पर ऐसा लगता है की होली नहीं, बल्कि दिवाली मनाई जा रही हे। सभी ग्रामीण इस मौके पर न सिर्फ पटाके छोड़ते हैं बल्कि बन्दूको से भी कई हवाई फायर करते हैं। इससे यह दिन ऐतिहासिक बन जाता है। आप देख सकते हैं कि एक-एक करके सैंकडो बंदूंकों से हवाई फायर किये जा रहे हैं। इन्हीं धमाकों के बीच ग्रामीण नाचते गाते और खुशियं मनाते हैं।
इस होली की सबसे खास बात यह हैं कि जश्न में शामिल होने के लिये देश के कोनो-कोनों से ही नहीं बल्कि विश्व के किसी भी इलाके में गांव के निवासी मौजूद हों, इस दिन वह अपने गांव जरूर आते हैं। इस होली को देखने के लिये सैंकडो लोग जमा होते हैं। गांव का हर व्यक्ति इस दिन के लिये विशेष तैयारी करता है। एक समय ऐसा भी आता हैं कि जब ग्रामीण दो गुटों में आमने-सामने खडे हो जाते हैं और हवाई फायर करते हुए जश्न मनाते हैं।
मुगल काल से जुड़ा इतिहास
ग्रामीणों की मान्यता है कि मुगल काल में महाराणा प्रताप के पिता उदयसिंह के समय मेनारिया ब्रह्माण ने मेवाड़ राज्य पर हो रहे आतितियों का कुशल रणनीति के साथ युद्ध कर मेवाड़ राज्य की रक्षा की थी। इसी की याद में इस त्यौहार को अलग अंदाज में मनाते हुए सभी ग्रामवासी पूरी रात बन्दूकों से फायरिंग और आग उगलती आतिशबाजी कर जश्न मनाते हे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बंदूकों के धमाकों के अलावा इस दिन तोप भी छोडी जाती हैं। ग्रामीणों कहते हैं कि मां अंबे की कृपा और पांरपरिक संस्कृतिक को जिंदा रखने की ग्रामीणों की ललक के चलते आज तक कोई हादसा गांव में नहीं हुआ है।