Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: बचत में निवेश कर हर महीने प्राप्त करें अकाउंट में पैसे

जब तक हमारे अकाउंट में सेलरी आती रहती है, तब तक हम कोई टेंशन नहीं लेते हैं. लेकिन दो मिनट के लिए सोचिए अगर एक माह भी आपका वेतन किसी वजह से रुक जाए तो आप किस तरह की परेशानी में फंस सकते हैं? इसलिए आपको वेतन में से कुछ हिस्‍सा अभी से निवेश करना शुरू कर देना चाहिए. इसके बाद बात आती है कि ये निवेश कहां किया जाए. जिससे आपका इंवेस्‍टमेंट पूरी तरह से सुरक्षित रहे. इसके लिए हम आपको ऐसी स्‍कीमों के बारे में बता रहे हैं. जिसमें रिटर्न की गारंटी सरकार की होती है. प्रधानमंत्री वय वंजना योजना में करें निवेश  जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर योजना है. इस स्‍कीम के तहत आप रिटायरमेंट पर पेंशन का फायदा उठा सकते हैं. इस योजना की देखरेख केंद्र सरकार भी करती है. इसलिए इसमें निवेश करना सुरक्षित माना जाता है. इस योजना में एक बार 7 लाख 50 हजार रुपये का निवेश करने पर आपको हर माह 5 हजार रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे. डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सीनियर सिटीजन के लिए सबसे फेमस डाकघर बचत योजना होती है. ऐसे में आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का लाभ उठा सकते हैं. इा स्‍कीम में निवेश करना पूरी तरह सुरक्षित रहता है क्‍योंकि ये पोस्‍टा ऑफिस की योजना है. इस योजना में आपको हर तिमाही पर ब्याज दिया जाता है, जो आपके अकाउंट में जमा कर दिया जाता है. इस योजना पर ब्‍याज की दर वित्त मंत्रालय हर तीन माह में बदलता है. दिसंबर 2022 की तिमाही के लिए इस योजना पर 7.60 फीसदी की दर से ब्‍याज दिया जा रहा है. पोस्‍ट ऑफिस की मासिक आय योजना पोस्‍ट ऑफिस की मंथली इनकम स्‍कीम बेहतरीन योजना मानी जाती है. इस योजना में किसी भी तरह का जोखिम नहीं होता है. खाताधारक को नियमित मंथली इनकम मिलती है. ये योजना पांच साल के लिए होती है. योजना की अवधि पूरी होने पर जमाकर्ता धन निकाल सकता है या फिर से उस योजना में निवेश कर सकता है. टैक्‍स फ्री बॉन्‍ड किसी आर्थिक जानकार से भी सलाह ली जा सकती हैं जिससे कि इनकम रहते अपनी सेविंग को सुनिश्चित किया जा सके आजकल सरकारी विभाग द्वारा तमाम बचत के बॉन्ड टैक्स फ्री बॉन्ड एवं निवेश की योजनाएं संचालित है जिससे कि आप इतने समय के बाद उस से प्राप्त होने वाले लाभ को ले सकते हैं इन सब विषय की अच्छी तरीके से जांच पड़ताल करके ही निवेश में कदम उठाना चाहिए हर महीने निवेश करें और अपना फ्यूचर सुरक्षित करें

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन