Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: गौशाला का ताला तोड़कर 14 गायों को मार डाला, पिता-पुत्र को चाकू गोंदा, फिर मांस लादकर फरार

Media With You

Thu, May 4, 2023
Post views : 198
लखनऊ उत्तर प्रदेश किस जनपद एटा में गो तस्करों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पंवास की गोशाला में मंगलवार की आधी रात बड़ी संख्या में घुसकर 14 गायें काट डालीं। वहां काम करने वाले पिता-पुत्र विरोध ने किया तो उन्हें चाकू से गोद दिया। पिता की हालत गंभीर है। उसे सैफई रेफर किया गया है। पुलिस को गोवंशों के अवशेष मिले है, जबकि 27 गायें कम मिलीं। 30 गोतस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र स्थित गांव पंवास के नाम से लखमीपुर गांव में गोशाला है। इसमें बतौर केयरटेकर उदयपाल सिंह रहते है। मंगलवार की शाम वे घर जा चुके थे। रात को करीब 30 गोतस्कर गोशाला पर पहुंच गए। उसका ताला तोड़कर गायों को निकाला और गेट पर ही काटने लगे। रात करीब 12 बजे लखमीपुर निवासी ह्रदेश चौहान अपने पुत्र शिवम चौहान के साथ डेयरी पर काम करने के बाद साइकिल से गांव लौट रहे थे। उनको एक तस्कर ने रोक लिया। साइकिल रुकते ही तस्करों मिलकर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हृदेश के सिर में चाकू मारे और बेटे शिवम पर भी वार कर उसका गला दबा दिया।।दोनों को रस्सी बांधकर एक तरफ डाल दिया। इसी दौरान दोस्त की शादी में शामिल होकर गांव का गौरव सोलंकी लौट रहा था तो तस्करों ने उसे भी पीटकर हाथ-पैर बांध दिए। शिवम से मोबाइल, नकदी तथा गौरव से सोने की चेन, 14 हजार निकाल लिए। करीब एक घंटे वारदात करने के बाद गो तस्कर फरार हो गए। जाते समय तस्करों ने मोबाइल दे दिया था, लेकिन बाद में मोबाइल से सूचना न दे दे यह कहते एक तस्कर लौटा और फोन ले जाने लगा। इतने में शिवम ने हाथ-पैर खोले और तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा। इसके बाद तीनों बंधन खोलकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अफसरों के अलावा हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। सुबह-सुबह होते-होते भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके से गोवंशों के अवशेष जेसीबी की मदद से दफना दिए गए। डीएम अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर आदि ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मामले की रिपोर्ट 30 तस्करों के खिलाफ दर्ज की गई है। एसएसपी उदय शंकर सिंह के अनुसार खुलासे को लेकर चार टीमें लगाई गई हैं। कई पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की ओर से जो तथ्य बताए गए है। उनका भी संज्ञान लिया गया है। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन