Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: गोरखपुर के होटल में आग लगी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गोरखपुर के होटल प्रदीप में मंगलवार को आग लग गई। आग होटल के किचन में लगी थी। आग की वजह थे होटल के कमरों में धुआं भर गया। आग से घिर जाने के डर से लोगों में अफरातफरी मच गई। होटल स्टॉफ ने जल्दी-जल्दी लोगों को होटल से बाहर निकाला। तत्काल सूचना देकर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से होटल में किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मंगलवार दोपहर अचानक गोरखपुर के विजय चौक के पास गैस गोदाम गली में स्थित होटल प्रदीप में आग लगने की खबर शहर में फैल गई। होटल के किचन में लगी आग से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। लोग जब तक आग बुझाने के उपाय कर पाते इसके पहले कमरों में धुआं भर गया। पिछले साल सितम्बर महीने में लखनऊ के होटल लेवाना और दिसम्बर में लखनऊ के ही चारबाग के होटल रंगोली के बेसमेंट में बने बेस्ट बिरियनी रेस्टोरेंट में लगी आग की घटनाओं की याद ताजा हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी तुरंत सक्रिय हो गया। होटल में आग की सूचना पर गैस गोदाम गली में भारी भीड़ जुट गई थी। स्टॉफ और कुछ अन्य लोगों की मदद से आनन-फानन में लोगों को होटल से बाहर निकाला गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं। तब तक कमरों में धुआं भर गया था। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आग पर काबू पाए जाने के बाद फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस और वहां जुटे लोगों ने राहत की सांस ली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन