लखनऊ में 15 बच्चे जिंदा जले, आग से ज्यादा लापरवाही का तांडव : लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल
Media With You
Mon, Jun 22, 2026
लखनऊ 22 जून उत्तर प्रदेश की iराजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिल की इमारत में लगी आग में झुलसकर 15 लोगों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मामले की जांच के सख्त निर्देश दिए।
अब इसको अग्नि का तांडव कहे या लापरवाही का बताया जा रहा है कि इस तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में जिसमें गेमिंग जोन और कोचिंग सेंटर भी चल रहा था जिसका की फायर विभाग से कोई भी NOC नहीं लिया गया था हालांकि खबर सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना अलीगढ दौरा बीच में ही छोडकर लखनऊ लौटे और घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना का जायजा लेने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। घटना से गुस्साए सीएम योगी ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है।
अग्निकांड इतना रौद्र था की देखते ही देखते शॉर्ट सर्किट के कारण नीचे वाले फ्लोर पर लगी आग ने कुछ ही पलों में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया भीषण लपटो में गिरे उसे बिल्डिंग से देखते ही देखत चीख पुकार की आवाज आने लगी और और इसी बीच दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंसे हुए कुछ छात्र और युवक लटकी हुई रस्सी के मार्ग से नीचे कूदते हुए दिखाई पड़े कुछ घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राहत पहुंचाई गई तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पतालों भर्ती कराया गया फायर ब्रिगेड सहित प्रशासन का पूरा हमला एवं उनके हालात्कारी मौके पर मौजूद थे जो बचाव और राहत के कार्य में जुटे
यह बात जिगर है सरकार के मुखिया ने तत्परता से इस घटना को संज्ञान लिया और घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्यों का जायजा लेकर सख्त निर्देश दिए उनके साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण अपर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद सहित सभी आला अफसर मौजूद थे सरकार के मुखिया ने यह आश्वासन भी दिया कि इस घटना के लिए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन बावजूद इसके क्या उन परिवारों के वह युवक जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गवाई है उन परिवारों के गम को क्या कम किया जा सकता है हादसा या लापरवाही जो भी कहे इस दर्दनाक घटना के पीछे के करण को जानकर कार्रवाई करनी चाहिए ऐसी बहुत सी लखनऊ सहित तमाम शहरों में इमारतें हैं जहां पर लापरवाही की घोरप्रकाष्ठा देखने को मिल रही है कुछ बड़े कोचिंग सेंटर्स हैं जिनमें हजार और 1500 बच्चों की बैच लगाई जा रहे हैं लखनऊ का अलीगंज क्षेत्र इस बात के लिए मशहूर है की सबसे ज्यादा शहर में कोचिंग इंस्टिट्यूट अलीगंज क्षेत्र में देखने को मिलते हैं कोचिंग क्षेत्र के जाने-माने ब्रांड जैसे महिंद्रा आकाश एवं फिजिक्स वाला की शाखाएं भी अलीगंज क्षेत्र में मौजूद है बहुत अच्छा होगा शासन समय पर जागे और ऐसी बिल्डिंगों को जहां पर कोचिंग की नाम पर छात्र-छात्राओं की एक बड़ी संख्या मौजूद रहती है वहां पर जाकर सुरक्षा के सभी इंतजाम को पुख्ता करें और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश थे तो शायद इस टाइप की घटनाओं को काफी हद तक काम किया जा सकता है
हमारे माननीय लोगों को भी यह बात समझनी चाहिए की घटना होने के बाद दोषियों को कड़ी सजा देना ही उनका दायित्व नहीं है उस घटना के पीछे हुई लापरवाही को रोकना और उसकी रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश देना भी उनका दायित्व है
प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना में लोगों की मौत पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए 'एक्स' पर लिखा कि इस हादसे के पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, यही कोशिश होनी चाहिए।
मायावती ने जताया शोक
बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए 'एक्स' पर कहा, ''उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। उन्होंने आगे कहा, ''इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा। आग लगने के समय इमारत के अंदर मौजूद रहे युवकों और युवतियों के रिश्तेदार बताये जा रहे कुछ लोग घटनास्थल के पास खड़े होकर रोते-बिलखते और अधिकारियों से इमारत के अंदर जाने की गुहार लगाते नजर आये।
Tags :
लखनऊ में भीषण अग्निकांड
भीषण अग्निकांड में 15 जिंदा जली
अग्निकांड के घटनास्थल पर योगी आदित्यनाथ
अग्निकांड के घायलों को किंग जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन