Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: वीडियो Like कर महिला ने गंवाए 10 लाख, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

ऑनलाइन फ्रॉड के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। साइबर हैकर अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आया है गुरुग्राम (Gurugram) में...जहां Youtube Video को लाइक करने के चक्कर में एक महिला ने 10 लाख रुपए गंवा दिए। इस महिला को सोशल मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर यूट्यूब वीडियो देखने और लाइक करने को कहा गया। जैसे ही वीडियो को लाइक किया खाते से 10 लाख रुपए गायब हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शानू प्रिया वार्ष्णेय नाम की महिला ने बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। उससे कहा गया कि यूट्यूब के कुछ वीडियो लाइक करने से उसे इनवेस्टमेंट पर प्रॉफिट मिलेगा। इससे निवेश पर शानदार रिटर्न देने का भी वादा किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह खांडसा रोड की रहने वाली है। 1 फरवरी को उसके वॉटसऐप पर एक मैसेज मिला, जिसमें डिजिटल मार्केटिंग में निवेश करने पर अच्छे रिटर्न की बात कही गई। उसे एक टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने को कहा गया, जहां यूट्यूब वीडियो देखने और लाइक करने की भी बात कही गई। जब महिला ने ऐसा किया तो उसके अकाउंट में कमीशन के कुछ पैसे आए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि '2 फरवरी को वीआईपी मेंबरशिप के नाम पर उससे 8 हजार रुपए मांगे गए. मैंने अपने अकाउंट से इनवेस्ट करना भी शुरू कर दिया। 4 फरवरी को सुपर वीआईपी मेंबरशिप के नाम पर पैसे ट्रांसफर किए और ऐसा करते-करते उसने पोर्टल पर 10 लाख 75 हजार रुपए जमा कर दिए। जब महिला ने प्रॉफिट देने की बात कही तो जालसाजों ने उससे 4 लाख रुपए देने को कहा। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर पुलिस ने IPC की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सावधानी बरतें 1.-किसी भी आकर्षक ऑफर के चक्कर में न पड़ें। ध्यान दें कि पैसा कमाना आसान या शॉर्टकट नहीं है। 2:-किसी भी सूरत में अपनी पर्सनल जानकारियां किसी अनजान पर्सन से कभी भी शेयर न करें। 3:-सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट रखने की कोशिशकरें और नए फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने से सोच-विचार करें। जिन्हें जानते हैं, उन्हें ही अपनी फ्रेंडलिस्ट में शामिल करें। 4:-भूलकर भी अनजान पर्सन की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें। 5:-किसी भी तरह की ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन का हिस्सा न बने। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन