Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: उमेश पाल हत्याकांड पर एडीजी प्रशांत कुमार बोले- नहीं बच पाएंगे शूटर, लगाई हैं स्पेशल टीमें

प्रयागराज के दिनदहाड़े जगन्य उमेश पाल हत्याकांड पर एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की सभी एजेंसियां लगी हैं, अन्य राज्यों के साथ भी समन्वय बनाया गया है।

दोनों शहीद जवानों के परिवारीजनों को अनुमन्य सहायता राशि दी गई है। अब तक अरबाज़ और उस्मान मारे गए हैं और सदाक़त को गिरफ़्तार किया गया है। एफआईआर में छह नामज़द और कई अज्ञात थे। पुलिस की विशेष टीमें और एसटीएफ लगाई गई है। डीजीपी प्रतिदिन मामले का समीक्षा कर रहे हैं और शासन को प्रगति रिपोर्ट भेजी जा रही है।

एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि उमेश पाल और दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल रहे एक और शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए शूटर का नाम विजय चौधरी उर्फ उस्मान बताया जा रहा है। विजय ही वह शूटर था जिसने सबसे पहले उमेश पाल पर गोली चलाई थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल हुआ है। इसके पहले प्रयागराज शूटआउट के बाद 27 फरवरी को हुए पहले एनकाउंटर में पुलिस ने अरबाज नाम के एक बदमाश को मार गिराया था। इस कांड में अतीक के तीसरे बेटे असद सहित पांच शूटरों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है।

24 फरवरी की शाम जैसे ही उमेश पाल अपने घर के पास पहुंचे कि अचानक से हमलावरों ने गोलियों और बमों की बौछार कर दी थी। सीसीटीसी फुटेज से एक आरोपी को छोड़कर सभी की पहचान हो चुकी है। बताया गया कि इस हमले को अतीक के बेटे असद ने लीड किया था। विजय चौधरी ने उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी। शूटआउट के दौरान अपराधी उसे उस्मान के नाम से पुकार रहे थे। उमेश की गाड़ी रुकते ही सबसे पहले सिपाही बाहर आता है। उसके बाद पीछे के गेट से उमेश पाल गाड़ी से बाहर निकलते हैं। उसी वक्त एक सदरी पहने हुए शूटर ने हमला किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन