Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: प्रयागराज में हुए एनकाउंटर के बाद बोले एडीजी, हत्यारों को संरक्षण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Media With You

Mon, Feb 27, 2023
Post views : 292
प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले बदमाशों में शामिल अरबाज को एनकाउंटर में ढेर किए जाने के बाद एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि हत्यारों को संरक्षण देने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की है कि यदि कोई अपराधी संरक्षण मांगे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस फरार बदमाशों पर इनाम घोषित करने जा रही है। सही सूचना देने वाले आमजन भी इसके हकदार बन सकते हैं। एडीजी ने कहा कि प्रयागराज में गवाह की हत्या की घटना ने पूरे प्रदे को दहला दिया था। सरकार की ओर से विधानसभा में वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी थी। राज्य सरकार ने घटना में शामिल लोगों को कानून के दायरे में लाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अल्लापुर अरबाज घटना के दौरान क्रेटा गाड़ी चला रहा था। उसने गाड़ी से बाहर आकर फायरिंग भी की थी। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद की गयी है। प्रदेश पुलिस ने ऐसे सभी माफिया, अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। फरार बदमाशों पर जल्द प्रयागराज पुलिस इनाम घोषित करेगी जिसे डीजीपी मुख्यालय स्तर से भी बढ़ाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन