Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: अतीक अहमद एवं उसके भाई की प्रयागराज में हत्या घटनाक्रम को अंजाम देने वाले युवकों को पुलिस ने दबोचा

Media With You

Sun, Apr 16, 2023
Post views : 265

प्रयागराज उत्तर प्रदेश 16 अप्रैल बीती रात उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था तभी दोनों को मौत के घाट उतारा गया है। मीडिया विध यू के संवाददाता के अनुसार तीन बाहरी युवकों ने गोली मारी। हालंकि पुलिस ने गोली मारने वाले को पकड़ लिया है।

जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1647292879407304704?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1647292879407304704%7Ctwgr%5Eab98b2da51e258024e0c2c053298aed07b3f1242%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

तेजी से घटे इस संपूर्ण घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है जिसके बाद संपूर्ण प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने अपने क्षेत्र में लौटने को कहा गया है तथा प्रयागराज मैं हुई वारदात में शामिल 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया हालांकि इस घटनाक्रम में मानसिंह नाम से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन