Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार आठ में से सात लोगों की मौत

ताजमहल देखकर लौटते वक्त उन्नाव में हुए सड़क हादसे में बाराबंकी के 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में जहां एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं वहीं अन्य तीन लोग उसके ससुराल पक्ष के थे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया. अब इस परिवार में महज एक घायल मासूम बच गया है उन्नाव में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को तीन शवों के बसौली पहुंचने पर पिता और अन्य परिजन सदमे के कारण बेहोश हो गए. दिनेश के परिवार में कुल 5 लोग थे जिसमें एक मासूम बच्चा ही घायल अवस्था में बचा है जबकि उसकी सास और दो साली भी हादसे की शिकार हुई हैं. ये सभी लोग अपनी एसयूवी से आगरा में ताजमहल देख कर वापस बाराबंकी लौट रहे थे, तभी उन्नाव के पास टायर फटने से ये सड़क हादसा हुआ था दरअसल भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष रामखेलावन लोधी के चार बेटों में से दूसरे नंबर के पुत्र दिनेश राजपूत शहर के चित्रगुप्त नगर कॉलोनी में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे. दिनेश शहर में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते थे. 31 जनवरी को दिनेश पत्नी अनीता सिंह (34साल), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9 साल) बेटों में आर्यन (4 साल), लक्ष्यवीर (10 महीने) सास कांती (52साल), साली प्रीती (15साल) और प्रिया (9साल) के साथ अपनी कार से आगरा घूमने गए थे. ताजमहल देखने के बाद शुक्रवार को सभी एक कार से वापस बाराबंकी लौट रहे थे. कार दिनेश राजपूत चला रहे थे. आगरा से बाराबंकी लौटते वक्त उन्नाव में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार आठ में से सात लोगों की मौत हो गई है. इनमें मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसौली गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन