Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: मां की आखिरी इच्छा पूर्ण करने के लिए बेटी ने अस्पताल के आईसीयू में की शादी

खबर बिहार के गया जिले से है जहां एक बेटी ने अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए आईसीयू में रचाई शादी और इस शादी में दोनों परिवारों के परिजनों के अलावा अस्पताल कर्मी भी शामिल हुए यहां एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में एडमिट महिला मरीज की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए बेटी ने आईसीयू में ही अपनी मां की आंखों के सामने सात फेरे लिए। हालांकि बेटी की शादी के दो घंटे बाद ही मां ने दम तोड़ दिया। इस शादी में न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग, बल्कि अस्पताल के कर्मी भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, जिले के मजिस्ट्रेट कॉलेनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पिटल में ये शादी कराई गई है। गुरारू प्रखंड के बाली गांव केनिवासी ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा कई दिनों से बीमार थी। सीरियस होने के बाद उन्हें अर्श हास्पिटल गया में भर्ती कराया गया था।पूनम वर्मा को भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टर ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और किसी भी समय मौत हो सकती है। ऐसी हालत में मरीज पूनम कुमारी वर्मा ने परिजनों के सामने शर्त रख दी कि उनकी बेटी चांदनी कुमारी की शादी उनके जिंदा रहते हो वीडियो देखें लिंक पर क्लिक करके https://twitter.com/news24tvchannel/status/1607296882564530176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1607296882564530176%7Ctwgr%5E164a8d38988fa4641db7be5c3af3e2ba0cbf46a9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F जानकारी के मुताबिक, लड़की की शादी अर्श हास्पिटल में ही ICU के दरवाजे के बाहर संपन्न हुई। दूल्हा सुमित गौरव के चाचा अजीत कुमार लोहिया ने वर और वधू को शपथ पत्र पढ़वाकर शादी संपन्न करवाया। खास बात ये कि शादी बिना किसी तिलक दहेज के की गई शादी होने के महज दो घंटे बाद ही अपनी मां को खोनेवाली चांदनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां पूनम कुमारी वर्मा मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ANM के पद पर कार्यरत थीं और कोरोना काल से ही लगातार बीमार रह रही थीं। वह हृदय रोग से पीड़ित थीं। मां की इच्छा रखने के लिए अस्पताल में शादी की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन