Sat 28 Mar 2026
Breaking News Exclusive
युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क बिक्री पर प्रतिबंध लगे दूसरी दुनिया यानी की रेड इंडियन की पहचान रखने बाली धरती को कैसे कहा गया अमेरिका आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ , सिस्टम होगा पारदर्शी रूस की घातक पनडुब्बी के होते हुए भी रूस के तेल जहाज पर अमेरिका ने कब्जा कैसे कर लिया क्या उत्तर प्रदेश में टाटा समूह का CSR फंड भी स्किल डेवलपमेंट विभाग की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा? उत्तर प्रदेश में स्किल इंडिया योजना—कौशल से ज़्यादा ‘खेल’, रोज़गार से ज़्यादा प्रचार लखनऊ। युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क बिक्री पर प्रतिबंध लगे दूसरी दुनिया यानी की रेड इंडियन की पहचान रखने बाली धरती को कैसे कहा गया अमेरिका आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ , सिस्टम होगा पारदर्शी रूस की घातक पनडुब्बी के होते हुए भी रूस के तेल जहाज पर अमेरिका ने कब्जा कैसे कर लिया क्या उत्तर प्रदेश में टाटा समूह का CSR फंड भी स्किल डेवलपमेंट विभाग की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा? उत्तर प्रदेश में स्किल इंडिया योजना—कौशल से ज़्यादा ‘खेल’, रोज़गार से ज़्यादा प्रचार लखनऊ।

सुचना

: अनोखी होली जहां बम और बारूद से होती है होली

Media With You

Thu, Mar 9, 2023
Post views : 179

रंगों के त्यौहार 'होली' को आपने अलग-अलग अंदाज और परम्पराओं से मनाते हुए देखा होगा, लेकिन आज हम आपको उस एतिहासिक होली के बारे में बताएंगे। जिसके बारे में ना तो आपने कभी सुना होगा और ना ही सोचा होगा।

उदयपुर से करीब पचास किलोमीटर दूर स्थित मेनार गांव में होली के दूसरे दिन अनूठे अंदाज़ में रंगों का त्यौहार मनाया जाता है। पिछले चार सौ सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, इस गांव में आज भी होली बम-बारूद से खेली जाती हे।

बम-बारूद से होली खेलते हैं लोग

मेनार गांव के लोग होली के दूसरे दिन पारंपरिक वेशभूषा में इकट्ठा होते हैं। लोग आधी रात को गांव के चौपाल पर जमकर बारूद की होली खेलते हैं। इस बारूद की होली को देखने पर ऐसा लगता है की होली नहीं, बल्कि दिवाली मनाई जा रही हे। सभी ग्रामीण इस मौके पर न सिर्फ पटाके छोड़ते हैं बल्कि बन्दूको से भी कई हवाई फायर करते हैं। इससे यह दिन ऐतिहासिक बन जाता है। आप देख सकते हैं कि एक-एक करके सैंकडो बंदूंकों से हवाई फायर किये जा रहे हैं। इन्हीं धमाकों के बीच ग्रामीण नाचते गाते और खुशियं मनाते हैं।

इस होली की सबसे खास बात यह हैं कि जश्न में शामिल होने के लिये देश के कोनो-कोनों से ही नहीं बल्कि विश्व के किसी भी इलाके में गांव के निवासी मौजूद हों, इस दिन वह अपने गांव जरूर आते हैं। इस होली को देखने के लिये सैंकडो लोग जमा होते हैं। गांव का हर व्यक्ति इस दिन के लिये विशेष तैयारी करता है। एक समय ऐसा भी आता हैं कि जब ग्रामीण दो गुटों में आमने-सामने खडे हो जाते हैं और हवाई फायर करते हुए जश्न मनाते हैं।

मुगल काल से जुड़ा इतिहास

ग्रामीणों की मान्यता है कि मुगल काल में महाराणा प्रताप के पिता उदयसिंह के समय मेनारिया ब्रह्माण ने मेवाड़ राज्य पर हो रहे आतितियों का कुशल रणनीति के साथ युद्ध कर मेवाड़ राज्य की रक्षा की थी। इसी की याद में इस त्यौहार को अलग अंदाज में मनाते हुए सभी ग्रामवासी पूरी रात बन्दूकों से फायरिंग और आग उगलती आतिशबाजी कर जश्न मनाते हे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बंदूकों के धमाकों के अलावा इस दिन तोप भी छोडी जाती हैं। ग्रामीणों कहते हैं कि मां अंबे की कृपा और पांरपरिक संस्कृतिक को जिंदा रखने की ग्रामीणों की ललक के चलते आज तक कोई हादसा गांव में नहीं हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन