Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: अमेरिका के नवादा में मरीज सहित 5 लोगों की मौत एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

Media With You

Sun, Feb 26, 2023
Post views : 221

अमेरिका के नेवादा के पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त गया। विमान दुर्घटना में चिकित्सा कर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत हो गई।विमान से एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ने इस बात की जानकारी दी।

ल्योन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों को रात 9.15 बजे स्टेजकोच, नेवादा के पास एक विमान दुर्घटना के बारे में फोन आने लगे और दो घंटे बाद विमान का मलबा मिला। बता दें कि स्टेजकोच में करीब 2500 लोग निवास करते हैं। यह शहर रेनो से करीब 72 किलोमीटर दूर है।

जानकारी के अनुसार, विमान दुर्घटना के सभी पांच मृतकों के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया। शहर के अधिकारियों ने कहा, 'हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।' बता दें कि ल्योन काउंटी के कुछ हिस्सों सहित नेवादा के लिए राष्ट्रीय मौसम सेवा द्वारा जारी शीतकालीन तूफान की चेतावनी के बीच दुर्घटना हुई।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि इस इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से कई चीजों पर असर पड़ा है। अधिकारी ने बताया कि जहां घटना हुई है, वह बहुत खूबसूरत इलाका है। हालांकि, इस मौसम वहां दुर्घटना हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान पिलाटस पीसी-12 हवाई जहाज के तौर पर हुई है। संघीय उड्डयन प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार, इस विमान का निर्माण वर्ष 2002 में हुआ था। विमान कंपनी ने कहा कि वह बचाव एजेंसियों, टीम के सदस्यों और परिवारों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उड़ानें रोक रही है।अमेरिका के नेवादा में शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में चिकित्सा कर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत हो गई।विमान से एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ने इस बात की जानकारी दी।ल्योन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों को रात करीब सवा नौ बजे स्टेजकोच, नेवादा के पास एक विमान दुर्घटना के बारे में फोन आने लगे और दो घंटे बाद विमान का मलबा मिला।विमान और हेलीकॉप्टर से एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ने पुष्टि की कि दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन