Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: चंद्रबाबू नायडू को ACB Court ने दिया 14 दिनों का रिमांड, स्किल डेवलपमेंट केस में CID ने किया था अरेस्ट

Media With You

Sun, Sep 10, 2023
Post views : 214
हैदराबाद 9 सितंबर आंध्रा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एसीबी कोर्ट ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों के रिमांड पर भेज दिया है। सीआईडी ने एक दिन पहले उनको स्किल डेवलपमेंट स्कैम में अरेस्ट किया था। रविवार को कोर्ट में कस्टडी को लेकर बहस हुई। एसीबी कोर्ट में सात घंटों की जिरह के बाद उनको 14 दिनों के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट की जज जस्टिस हिमाबिंदु ने यह आदेश दिया। पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राजमुंद्री सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। बस में आराम करते समय तड़के ही सीआईडी ने की गिरफ्तारी चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के नंदयाला शहर में रैली करने के बाद शुक्रवार की रात में बस में आराम कर रहे थे। बस में आराम करते समय शनिवार को तड़के ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। इसके बाद उनको वहां गिरफ्तार किया गया। उन्हें गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया। नायडू को भ्रष्टाचार के एक मामले में CID ने गिरफ्तार किया था। 2 साल पहले दर्ज हुए एक केस में हुए अरेस्ट चंद्रबाबू नायडू को जिस केस में अरेस्ट किया गया है, उस केस में 2021 में पहली बार एफआईआर हुआ था। सीआईडी के अधिकारी गिरफ्तार करने के बाद नायडू को मेडिकल टेस्ट के लिए नानदयाल हॉस्पिटल ले गए। सीआईडी ने CrPC की धारा 50 (1) (2) के तहत चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। नायडू पर कौशल विकास परियोजना में 371 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। सीआईडी ने कहा-नहीं कर रहे जांच में सहयोग आंध्र प्रदेश पुलिस की सीआईडी ने कहा कि 73 वर्षीय पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, जांच में असहयोग कर रहे हैं। पूछताछ में असहयोग करते हुए कोई भी प्रश्न का जवाब नहीं दे रहे हैं और साफ-साफ कह रहे हैं कि उन्हें कुछ याद नहीं है। रिमांड रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि नायडू को नांदयाल से अरेस्ट कर विजयवाड़ा कोर्ट में पेश करने के लिए हेलीकॉप्टर से लाने की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद उनको सड़क मार्ग से लाया गया। यहां जगह-जगह पर कार्यकर्ता अवरोध पैदा कर रहे थो और पुलिस अधिकारियों को डरा-धमका रहे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन