Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमला करने वालों पर होगा बड़ा एक्शन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज

Media With You

Sun, Mar 12, 2023
Post views : 295
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया धार्मिक स्थलों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा ऐसी गतिविधियों के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऑस्ट्रेलिया में हाल में मंदिरों पर हमलों की घटनाओं को लेकर अल्बनीज से साझा की गई चिंताओं के एक दिन बाद अल्बनीज की यह टिप्पणी आई है एंथनी अल्बनीज ने कहा, ''मैंने उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी को) आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जहां लोगों की आस्था का सम्मान किया जाता है और वह धार्मिक इमारतों पर, चाहे वे हिंदू मंदिर हों, मस्जिद हों या चर्च हों, किसी भी तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा.'' ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच एक त्रिपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था 'ऑकस' पर जानकारी दी भारत की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करने से पहले, अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों के एक समूह से कहा, ''मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो लोगों की आस्था का सम्मान करता है और धार्मिक स्थलों पर हमलों को सहन नहीं किया जायेगा.'' उन्होंने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया में इसका कोई स्थान नहीं है और, हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पुलिस और अपनी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से हर संभव प्रयास करेंगे कि जिम्मेदार लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ''हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पुलिस और अपनी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से हर संभव प्रयास करेंगे कि जिम्मेदार लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े.'' अल्बनीज से पूछा गया था कि ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों की रक्षा के लिए उन्होंने मोदी को क्या आश्वासन दिया पीएम मोदी ने उठाया था मंदिर पर हमलों का मुद्दा प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में अल्बनीज के साथ बातचीत के दौरान मंदिरों पर हमलों का मुद्दा उठाया था. इस बीच, अल्बनीज ने मीडिया ब्रीफिंग में भारत की अपनी यात्रा को सफल बताया और कहा कि इससे ऑस्ट्रेलिया के भारत के साथ सांस्कृतिक, आर्थिक और रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि खनिज उद्योग में सहयोग महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने कहा, '' मैं सितंबर में जी20 बैठक के लिए यहां आने की भी प्रतीक्षा कर रहा हूं. यह काफी महत्वपूर्ण होगी.'' भारत एक विश्व शक्ति है: अल्बनीज अल्बनीज ने कहा, ''भारत एक विश्व शक्ति है. यह एक प्रमुख अर्थव्यवस्था है, लेकिन यह एक विकासशील अर्थव्यवस्था भी है. इसलिए यह उत्तर और दक्षिण के बीच सेतु प्रदान करने में एक केंद्रीय भूमिका निभा सकता है जो आगे बढ़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन