Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य के लिए 14 लोगों की लिस्ट जारी की

Media With You

Sun, Feb 11, 2024
Post views : 259
नई दिल्ली 11 फरवरी बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया और राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की. धर्मशीला गुप्ता (बिहार), डॉ भीम सिंह (बिहार), राजा देंवेंद्र प्रताप सिंह (छत्तीसगढ़), सुभाष बराला (हरियाणा), नारायाणा कृष्णासा भांडगे (कर्नाटक), आरपीएन सिंह (यूपी), डॉ सुधांशु त्रिवेदी (यूपी), चौधरी तेजवीर सिंह (यूपी), साधना सिंह (यूपी), अमरपाल मौर्य (यूपी), संगीता बलवंत (यूपी), नवीन जैन (यूपी), महेंद्र भट्ट (उत्तराखंड) और समिक भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल) को उम्मीदवार बनाया गया है बता दें कि बिहार से सुशील मोदी को टिकट नहीं मिला है. बीजेपी की 14 की सूची 13 नए लोगों को राज्य सभा भेजे हैं. सिर्फ सुधांशु त्रिवेदी रिपीट हुए हैं राज्यसभा का टिकट काटे जाने पर सुशील मोदी ने एक्स पर लिखा, 'देश में बहुत कम कार्यकर्ता होंगे जिनको पार्टी ने 33 वर्ष तक लगातार देश के चारों सदनों में भेजने का काम किया हो. मैं पार्टी का सदैव आभारी रहूंगा और पहले के समान कार्य करता रहूंगा.' राज्यसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट: धर्मशीला गुप्ता (बिहार) डॉ भीम सिंह (बिहार) राजा देंवेंद्र प्रताप सिंह (छत्तीसगढ़) सुभाष बराला (हरियाणा) नारायाणा कृष्णासा भांडगे (कर्नाटक) आरपीएन सिंह (यूपी) डॉ सुधांशु त्रिवेदी (यूपी) चौधरी तेजवीर सिंह (यूपी) साधना सिंह (यूपी) अमरपाल मौर्य (यूपी) संगीता बलवंत (यूपी) नवीन जैन (यूपी) महेंद्र भट्ट (उत्तराखंड) समिक भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल) इनलोगों को टिकट कटा: सुशील मोदी, बिहार सरोज पांडे, छत्तीसगढ़ देवेंद्र पाल वत्स, हरियाणा निल जैन, यूपी अनिल अग्रवाल, यूपी हरनाथ सिंह यादव, यूपी कांता करदम, यूपी विजयपाल सिंह तोमर, यूपी अशोक वाजपाई (यूपी) जीबीएल नरसिम्हा(यूपी) सकल दीप राजभर(यूपी) अनिल बलूनी (उत्तराखंड) उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव, बीजेपी ने दो महिलाओं को दिया टिकट उत्तर प्रदेश में सात राज्यसभा की सीटों पर चुनाव था. बीजेपी ने सात सीटों पर प्रत्याशियों के नामों ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी ने साधना सिंह एवं डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया है. भाजपा उम्मीदवारों की सूची को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति वंदन कानून से भी जोड़कर देखा जा रहा है https://twitter.com/SuvenduWB/status/1756692200426271002?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1756692200426271002%7Ctwgr%5E18cb395e7e465b34921a0acf42b55c864b3a9476%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F बंगाल से समिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाये जाने पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने स्वागत किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं बशीरहाट (दक्षिण) के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकित करने के निर्णय का स्वागत करता हूं. मैं उनकी जीत को लेकर 100 फीसदी आश्वस्त हूं. पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद के रूप में उनका चुना जाना बस कुछ ही समय की बात है.'

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन