Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: मेडिकल संस्थानों में जल्द भरे जाएं डॉक्टर-कर्मचारियों के खाली पद :- बृजेश पाठक

Media With You

Thu, Mar 14, 2024
Post views : 264
लखनऊ। 11 मार्च उत्तर प्रदेश में रोगियों के इलाज में डॉक्टर और कर्मचारियों की कमी आड़े नहीं आएगी। मेडिकल संस्थानों में अभियान चलाकर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग व दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों की भर्ती जाएगी। जल्द खाली पद भरे जायें ताकि मरीजों को बिना इंतजार उच्चकोटि का इलाज मिल सके। यह निर्देश सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। डिप्टी सीएम ने कहा कि पीजीआई में 1803 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तीन से चार माह में पूरी की जाये। कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में 93 पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसे भी जल्द पूरा किया जाये। यहां खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें भी देरी न की जाये। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा शिक्षकों के लगभग 300 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जा चुका है। 800 से अधिक डॉक्टरों ने आवेदन किया है। जल्द से जल्द चिकित्सा शिक्षक भर्ती किये जायें। संस्थान में खाली पड़े पैरामेडिकल स्टाफ के पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विज्ञापन जारी कर दिया गया है। बिना किसी बाधा के पूरी ईमानदारी और शुचिता से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी। प्रदेश के दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी चिकित्सा शिक्षक, नर्सिेंग, पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद भरे जायेंगे। इससे युवाओं को अवसर मिलेगा। वहीं रोगियों को उपचार उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन