Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: कीर्तिमान : प्रधानमंत्री मोदी ने किया विश्व के सबसे ऊंची रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, देश श्रीनगर से रेलवे मार्ग से जुड़ा

Media With You

Sat, Jun 7, 2025
Post views : 270
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल पुल का उद्घाटन किया और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. 'ऑपरेशन सिन्दूर' के बाद यह उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है. इस दौरान उन्होंने 46,000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कटरा-श्रीनगर रेल सेवा की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वह आपके हाथों से पूरा हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया और इसके बाद कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही अब कश्मीर रेल मार्ग के जरिये भी देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गया है. इस मौके पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे. इस मौके पर कटरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की उम्मीद जताई.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन