Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: दुनिया का सबसे बड़ा ब्लूहोल खोज निकाला वैज्ञानिक पृथ्वी के इतिहास को खंगालने में जुटे

Media With You

Thu, Apr 27, 2023
Post views : 399
वैज्ञान‍िकों ने मेक्सिको में युकाटन प्रायद्वीप के तट पर दुनिया के दूसरे सबसे गहरे ब्लू होल को ढूंढ नि‍काला है। ब्‍लू होल चेतुमल खाड़ी में पानी के नीचे, करीब 900 फीट की गहराई पर और 147,000 वर्ग फुट इलाके में फैला हुआ है। ब्लू होल से पृथ्वी के इतिहास के विषय में और जानकारी जुटाई जा सकती है तथा जीवन पृथ्वी के अलावा अन्य किसी ग्रह पर भी है इस सच्चाई से पर्दा उठाने में भी वैज्ञानिकों को कई और जानकारी मिलेगी इसे लेकर वैज्ञानिकों ने कुछ तथ्य पेश किए हैं। आसान भाषा में समझते हैं क्‍या होते हैं ब्‍लू होल और इसका न‍िर्माण क‍िस प्रकार होता है। यही नहीं, इस लेख में हम आपको ये भी बताएंगे क‍ि दुन‍िया का सबसे गहरा ब्‍लू होल कहां है और इसकी खोज कब की गई थी।

क्‍या होते हैं ब्‍लू होल ?

समुद्र की तलहटी में पाए जाने वाले बड़े सिंक होल या खड़ी गुफाओं को ब्लू होल कहा जाता है। इसकी अपनी एक जैव विविधता है, ज‍िसमें कई प्रकार की वनस्पतियों के साथ समुद्री जीवों का निवास होता है। मेक्‍स‍िको के चेतुमल में खोजे गए ब्लू होल का नाम 'ताम जा' रखा गया है। इसका अर्थ मायन में 'गहरा पानी' होता है। इस होल में 80 डिग्री का स्लोप बना है। गुफा का मुंह समुद्र तल से करीब 15 फीट नीचे है। इसे लेकर फरवरी 2023 में Frontiers in marine Science में एक शोध भी प्रकाशित हुआ है।

दुनिया का सबसे गहरा ब्‍लू होल कहां है ?

वैज्ञान‍िकों का दावा है क‍ि मेक्‍स‍िको में म‍िला ये ब्‍लू होल दुन‍िया का दूसरा सबसे गहरा ब्‍लू होल है। ऐसे में आपके मन में ज‍िज्ञासा होगी क‍ि अगर ये दूसरा सबसे गहरा ब्‍लू होल है तो सबसे गहरा ब्‍लू होल कहां है? तो बता दें क‍ि दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल साल 2016 में दक्षिण चीन सागर में पाया गया था। इसे Dragon Hole नाम से जाना जाता है। इस होल की गहराई 980 फीट से अधिक बताई जाती है।

पृथ्‍वी के इत‍िहास के कई राज आ सकते हैं सामने

ब्लू होल में ऑक्सीजन बहुत कम होती है। सूरज की रोशनी भी सिर्फ ब्लू होल के मुंह तक पहुंच पाती है। इसके बाद भी वैज्ञान‍िकों ने पाया क‍ि यहां जीवन है। शोधकर्ताओं ने साल 2012 में बहामास के ब्लू होल्स में जांच-पड़ताल कर पाया था कि यहां किसी भी और तरह का जीवन नहीं है, लेकिन बैक्टीरिया हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लू होल के जर‍िए पृथ्‍वी के इत‍िहास के कई राज सामने आ सकते हैं। ये समझने की कोशि‍श की जा सकती है क‍ि हजारों वर्षों पहले जीवन कैसा हुआ करता था, दूसरे ग्रहों पर जीवन (अगर है तो) कैसा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन