Thu 13 Aug 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: 12 देश की नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश पर रोक डोनाल्ड ट्रंप का फैसला

Media With You

Thu, Jun 5, 2025
Post views : 207
नई दिल्ली 5 जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 12 देश की नागरिक को अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलेगा उन्होंने इन 12 देश को खतरनाक श्रेणी में डालते हुए यह फैसला लिया इसमें भारत के दो पड़ोसी देशों को भी शामिल किया गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिन 12 देशों में फुल एंट्री बैन लगाया है, इसमें अफगानिस्तान और म्यांमार भी शामिल है. इसके अलावा ईरान और लीबिया जैसे देशों के लिए भी नो एंट्री का बोर्ड लगाया गया है. इन12 देशों की सूची में चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटिरयल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सूडान और यमन के नागरिक भी शामिल है. जबकि सात अन्य देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है. इसमें बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सियरा लिओन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं इन 12 देशों अत्यधिक जोखिम वाले देशों की श्रेणी में रखा गया है. इसके पीछे इन देशों के नागरिकों की पर्याप्त जांच या जानकारी न होने, आतंकवाद से संबंध और अमेरिकी एजेंसियों से सहयोग न करने जैसी दलीलें दी गई हैं.जिन देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है, उनके नागरिकों को बी-1, बी-2 जैसे हाई कैटेगरी के वीजा नहीं दिए जाएंगे. उनके ज्यादा समय तक अमेरिका में ठहरने और जांच एजेंसियों में तालमेल का अभाव शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ( White House) ने इन देशों पर पाबंदी को जायज ठहराते हुए कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का नियंत्रण है और वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है. ईरान और क्यूबा भी आतंकवाद को पालने पोसने वाले देशों में हैं. हैती चाड जैसे देशों से बड़े पैमाने पर अमेरिका में अवैध घुसपैठ की शिकायतें हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रैवल बैन को सही ठहराया और कहा कि कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकियों को अमेरिका से दूर रखने के लिए ये जरूरी है. सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसी पाबंदियों को जायज माना है.इससे पहले भी इन देशों के संदिग्ध नागरिकों की पृष्ठभूमि खंगालने में जांच एजेंसियों को कोई सहयोग न मिलने की वजह से ऐसे बैन लगाए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैवल बैन को सही ठहराया है. उसका है कि राष्ट्रपति को देश की सुरक्षा के मामले में ऐसी पाबंदियां लगाने का अधिकार है गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप का अवैध घुसपैठ या आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ सख्त रुख रहा है. ट्रंप सरकार ने अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने का भी ऐलान किया था. पाकिस्तान-अफगानिस्तान, ईरान जैसे देशों के खिलाफ उनका रुख सख्त रहा है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन