Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: तुर्की में फिर आया भूकंप: 6.3 की तीव्रता के साथ तुर्किए-सीरिए बार्डर क्षेत्र में धरती डोली

Media With You

Tue, Feb 21, 2023
Post views : 198
तुर्किए में एक बार फिर भयंकर भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 6.3 की तीव्रता के साथ सोमवार की शाम को तुर्किए-सीरिए बार्डर क्षेत्र में धरती डोली है। भूकंप रिसर्च सेंटर ने बताया कि तुर्की-सीरिया सीमा क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। तुर्की-सीरिया बीते दो सप्ताह पहले आए भूकंप से काफी तबाही झेलने को मजबूर है। 47 हजार से अधिक लोगों की इस भूकंप की वजह से मौत हो चुकी है। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि तुर्की-सीरिया सीमा क्षेत्र में दस किलोमीटर की गहराई पर 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। रविवार को आए इस भूकंप से हुई तबाही का आंकलन अभी नहीं हो सका है। छह फरवरी को हजारों लोग हो गए थे जमींदोज़ इससे पहले छह फरवरी को तुर्की और पड़ोसी सीरिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इस भूकंप ने दोनों देशों में भारी तबाही मचाई थी। इस भयंकर भूकंप के बाद भी कई झटक महसूस किए गए थे। शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 47,000 को पार कर गई है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। शहर के शहर तबाह हो चुके हैं। कई-कई शहर केवल मलबा के ढेर में बदल चुका है। भारत ने मदद को भेजी है रेस्क्यू टीम... तुर्की-सीरिया की मदद के लिए भारत ने रेस्क्यू टीम भेजी है। ऑपरेशन दोस्त मिशन पर गई टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर वापसी भी कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऑपरेशन दोस्त में शामिल हुए जांबाजों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की है। दरअसल, भारत ने तुर्की और सीरिया की मदद के लिए 'ऑपरेशन दोस्त' मिशन लांच किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि एनडीआरएफ का आखिरी जत्था तुर्की से लौट आया है। बागची ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्की भेजी गई एनडीआरएफ की आखिरी टीम लौट आई है। तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में कुल 151 सैनिकों और तीन डॉग स्क्वायड टीमों ने काम किया। देश के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण एएफएडी ने सोमवार को कहा कि मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूकंप की वजह से 3,85,000 अपार्टमेंट नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हजारों लोग अभी भी लापता हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन