Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: सात बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया को भारत क्रिकेट की महिला टीम ने सेमीफाइनल में हराया ऐतिहासिक जीत दर्ज

Media With You

Fri, Oct 31, 2025
Post views : 424

मुंबई 30 अक्टूबर महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला ऐतिहासिक साबित हुआ. इस मैच में भारत ने महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर ऑस्ट्रेलिया को अपनी सफल रणनीति से हरा दिया

हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 5 विकेट से मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने लीग स्टेज की हार का हिसाब सेमीफाइनल में कंगारुओं को हराकर किया. पूरे वर्ल्ड कप में अजेय रही ऑस्ट्रेलिया का विजयरथ रुक चुका है.

ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. कंगारू टीम की तरफ से एलिसा हीली का बल्ला नहीं चला लेकिन फीबी लिचफील्ड ने बल्ले से गदर काट दिया. उन्होंने 93 गेंद में 119 रन की पारी खेली जिसमें 17 चौके और 3 छक्के देखने को मिले. एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम के स्कोर को 338 तक पहुंचाकर जीत की नींव रख दी थी.

मंधाना के विकेट के बाद गिरा था जीत का प्रतिशत

सेमीफाइनल मुकाबले में महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा चेज करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत में लड़खड़ा गई. पहले शेफाली वर्मा का विकेट 10 रन के स्कोर पर गया, इसके बाद स्मृति मंधाना जब 24 रन के स्कोर पर आउट हुईं तो फैंस की उम्मीदें टूटीं. लेकिन जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर नने जीत का जिम्मा उठाया. दोनों के बीच 167 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी देखने को मिली.

जेमिमा के सामने फीके पड़े कंगारू

7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया के सामने 338 रन का पहाड़ खड़ा करने के बाद भी भीगी बिल्ली साबित हुई. जेमिमा रॉड्रिग्स ने 14 चौकों के दम पर 127 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. हरमनप्रीत कौर ने भी 89 रन की धमाकेदार पारी खेली, उन्होंने 88 गेंद में 89 रन ठोक डाले और मैच में जान डाल दी. लीग स्टेज की हार का हिसाब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर करके कर लिया है. अब भारत का फाइनल में 2 नवंबर को मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन