Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: ईरान का सेना प्रमुख ही न‍िकला इजरायल का जासूस! मचा हड़कंप, नजरबंद कर की जा रही पूछताछ

Media With You

Fri, Oct 11, 2024
Post views : 206
इजराइल 1 अक्टूबर को हुए ईरानी हमले के पलटवार की तैयारी में जुटा है। इसके लिए कल नेतन्याहू की कैबिनेट में वोटिंग होगी। इससे पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें ईरान पर पलटवार को लेकर चर्चा की गई। बाइडेन ने बताया कि इजराइल को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है। इस बीच खबर है कि ईरानी सैन्य प्रमुख इस्माइल कानी पर इजराइली जासूस होने का संदेह है। ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के अनुसार हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेताओं नसरल्लाह और सफीदीन के मारे जाने के बाद से ही IRGC प्रमुख ब्रिग्रेडियर इस्माइल कानी से इजराइली सुरक्षा बलों के लिए जासूसी करने के शक में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि हसन नसरल्लाह और हाशेम सफीदीन की मौत के बाद से ही कानी लापता हैं। द सन की रिपोर्ट के अनुसार इजराइल के लिए जासूसी करने के शक में नजरबंद कर पूछताछ की जा रही अब कि फ्रांस और अमेरिका ने लेबनान की सेना को मजबूत करने के लिए यूएन के आह्वान का समर्थन किया। यूएन काउंसिल की गुरुवार को हुई बैठक में फ्रांस और अमेरिका ने कहा कि लेबनान की सेना को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के आह्वान का समर्थन किया। यूएल काउंसिल ने कहा कि इजराइल के साथ देश की सीमा पर शांति सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संकट का समाधान कमजोर लेबनान नहीं है। यह एक संप्रभु और मजबूत लेबनान है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल ने गुरुवार शाम को बेरूत के दो इलाकों पर बमबारी की। इन हमलों में 22 लोगों की मौत हो गई,बकि 117 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इजराइली सेना हिज्बुल्लह के शीष सुरक्षा अधिकारी वाफिफ सफा को मारने का प्रयास था। हिज्बुल्लाह के अन मनार टीवी ने बताया कि वाकिफ सफा को मारने के लिए यह हमला किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन