Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: संस्कृति विभाग के कलाकुंभ में दर्शक 150 वर्ष पुराना इतिहास देख सकते हैं -जयवीर सिंह

Media With You

Tue, Jan 28, 2025
Post views : 250
लखनऊ: 28 जनवरी 2025 स्वच्छ सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित महाकुम्भ प्रयागराज के सेक्टर 07 में संस्कृति विभाग द्वारा लगाए गए कलाकुंभ में अभिलेखों की अनूठी प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां प्रतिदिन औसतन 09 से 10 हजार लोग प्रदेश की कला संस्कृति, पुरातत्व के साथ 3डी माध्यम से महाकुंभ की जानकारी ले रहे हैं। बीते एक पखवारे में लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने कलाकुंभ का भ्रमण किया है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कलाकुंभ का उद्घाटन माननीय योगी आदित्यनाथ ने किया था। नागवासुकी क्षेत्र में लगभग दो लाख वर्गफीट में बने कलाकुंभ में प्रदर्शनी लगाई गईं हैं, जहां सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियां भी हो रहीं हैं, जो आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अद्वितीय अनुभव प्रदान कर रहीं हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच भी सजाया गया है, जहां प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, नृत्य-नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। यहां देशभर के कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में बच्चों के लिए किड्स जोन, ए.आर. वी.आर. सेक्शन और क्विज़ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा, परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जो इस आयोजन की लोकप्रियता और महत्व को दर्शाता है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु विशिष्ट अनुभव लेकर लौटें। बता दें कि कलाकुंभ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास और पुरातात्विक खजानों का एक अद्भुत संग्रह पेश कर रहा है, साथ ही महाकुंभ के ऐतिहासिक दस्तावेजों को भी प्रदर्शित कर रहा है। कुंभ मेलों के प्रशासनिक रिकॉर्ड्स, सरकारी दस्तावेज और रिपोर्ट्स से इस आयोजन का 150 साल पुराना इतिहास देखने को मिल रहा है। कलाकुंभ में उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार, उ0प्र0 राज्य पुरातत्व निदेशालय, उ0प्र0 राज्य ललित कला अकादमी और उ0प्र0 लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान प्रदेश की सांस्कृतिक झांकी को प्रस्तुत कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन