Mon 28 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

श्रीनगर: घाटी में एक बार फिर आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है। घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा की है। जानकारी के मुताबिक, यहां जम्मू-कश्मीर बैंक अचन के पास आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल कश्मीरी पंडित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, कश्मीरी पंडित की पहचान 40 साल के संजय पंडित के रूप में हुई है। संजय पंडित अचन, पुलवामा के रहने वाले हैं। संजय बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। गोली मारे जाने की घटना के बाद संजय को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

उधर, जानकारी के बाद सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान जारी है लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच एक अल्पज्ञात आतंकवादी संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट’ ने सोशल मीडिया साइट्स पर हमले की जिम्मेदारी ली है जो वायरल है।

https://twitter.com/ANI/status/1629745035586736129?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1629745035586736129%7Ctwgr%5E68bdf351a5a4f4b0401247e2449128a904ff396e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

डीआईजी साउथ कश्मीर रईस मोहम्मद भट्ट ने कहा कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य पर आतंकवादियों ने उस समय गोली चलाई जब वह अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहा था। हम आतंकवादी की तलाश कर रहे हैं और हम उन्हें जल्द से जल्द खत्म कर देंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन