Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: मोदी ने दिया शेयर मार्केट का गुरु मंत्र, बोले-'जिन सरकारी कंपनियों को ये गाली दें, उनमें दांव लगा दीजिए'

Media With You

Thu, Aug 10, 2023
Post views : 218
नई दिल्ली 10 अगस्त लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए विपक्ष पर कई निशाने साधे। साथ ही शेयर मार्केट में दांव लगाने का गुरु मंत्र भी दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने एलआईसी में पैसा डूबने की खबरों की हकीकत बताई और बोले कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों को ये गुरु मंत्र है कि जिन सरकारी कंपनियों को ये गाली दें, उनमें दांव लगा दीजिए। इससे पहले पीएम मोदी बोले कि आज देश का हर तरफ मंगल हो रहा है। जय जयकार हो रहा है। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब कुछ शुभ होता है, तो काला टीका लगा देते हैं, आज जब देश आगे बढ़ रहा है तो आपने काले कपड़े पहनकर इसमें भी मंगल किया, आपका धन्यवाद है। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बहुत दयालु हैं। भगवान की मर्जी होती है कि वे किसी ना किसी के माध्‍यम से अपनी इच्‍छा की पूर्ति करता है। मैं आशीर्वाद मानता हूं कि भगवान ने ईश्‍वर को सुझाया और वे प्रस्‍ताव लेकर आए। 2018 में भी ये ईश्‍वर का ही आदेश था कि विपक्ष के साथी अविश्‍वास प्रस्‍ताव लेकर आए। मैंने तब भी कहा था कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव हमारी सरकार नहीं बल्कि उन्‍हीं का फ्लोर टेस्‍ट हुआ। लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान में ये साबित भी हो गया था। जनता ने भी इनके लिए पूरी ताकत से अविश्‍वास घोषित कर दिया। तभी तो लोकसभा चुनाव में एनडीए और भाजपा को ज्‍यादा सीटें मिली। एक तरह से विप्‍क्ष का अविशवास प्रस्‍ताव हमारे लिए शुभ होता है। पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर कई निशाने साधे। बोले कि विपक्ष को गरीब की भूख की चिंता नहीं। सत्‍ता की भूख चिंता है। जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े हुए हैं, वो हमसे हिसाब मांग रहे हैं। ये लोग तैयारी करके नहीं आते। मैंने इन्‍हें तैयारी के लिए पांच साल दिए थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन