Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: भारत में रूसी नागरिकों की रहस्यमई मौत पर उठे सवाल

 दक्षिण उड़ीसा के रायगढ़ शहर में जिस प्रकार रूसी नागरिकों की रहस्यमई मौत हुई उस पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने सवाल खड़े किए हैं मृत रूसी नागरिकों में एक रूस के सांसद भी थे जो कि अपने किसी दोस्त के आयोजन में शामिल होने भारत पहुंचे थे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई विवेचना में कयास लगाया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सांसद पावेल के बीच उत्पन्न हुए राजनीतिक मतभेदों की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया इसको अंतरराष्ट्रीय मीडिया में किसी भी दृष्टिकोण से रेखांकित किया जा रहा हो लेकिन नागरिकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का पर्दा और गहराता जा रहा है पढ़िए मीडिया विद यू की एक फीचर रिपोर्ट ......

रूस के सांसद और बिज़नेसमैन पावेल एंतोव की पोस्टमॉर्टम के मुताबिक़ उनकी मौत गिरने से लगी अंदरूनी चोट की वजह से हुई जबकि उनके साथी व्लादिमीर बेदेनोव की मौत हार्ट अटैक से हुई है. पुलिस ने ये जानकारी बुधवार को दी.

दक्षिण ओडिशा के रायगड़ा शहर के एक होटल में दो दिनों के भीतर दो रूसी पर्यटकों की मौत की वजह को लेकर सस्पेंस लगातार बरक़रार है ओडिशा सरकार ने इस मामले में सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं. वहीं मानवाधिकार आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है और केस दर्ज किया है. लेकिन एक ही होटल में ठहरे इन दो रूसी पर्यटकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है दो रूसी पर्यटक- व्लादिमीर बेदेनोव (61) और उनके साथी पावेल एंटव (65) रायगड़ा शहर के साई इंटरनेशनल होटल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत पाए गए थे बेदेनोव 22 दिसंबर की सुबह होटल के कमरे में बेहोश पाए गए थे. उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

इसके दो दिन बाद शनिवार की शाम को बेदेनोव के मित्र और रूसी सांसद पावेल एंटव को होटल के कर्मचारियों ने ख़ून से लथपथ पाया. उनकी भी मौत हो चुकी थी बताया गया कि एंटव की मौत होटल की खिड़की से नीचे छत पर गिरने से हुई. लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि होटल के किसी कर्मचारी ने गिरने की कोई आवाज़ नहीं सुनी चूंकि मामला दो विदेशी पर्यटकों की मौत का है तो ओडिशा सरकार ने इसे राज्य की क्राइम ब्रांच को सुपुर्द कर दिया हैक्राइम ब्रांच ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू की है

इन दोनों रूसी पर्यटकों की मौत का मामला भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चा में है. इसके पीछे एक और बड़ा कारण ये भी है कि सांसद एंटव ने रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर आलोचना भी की थी लंदन के डेली मेल ने उन्हें पुतिन इन दोनों (मृतक) के साथ आए रूसी दंपति तुरोव और नतालिया और ट्रैवल एजेंट जितेंद्र सिंह से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है  इन तीनों को रायगड़ा से भुवनेश्वर लाया गया था. क्राइम ब्रांच के आईजी अमितेंद्र नाथ सिंह ने देर रात तक उनसे पूछताछ की बुधवार को तीनों को क्राइम ब्रांच के मुख्यालय कटक ले जाया गया, जहां वरिष्ठ अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन