Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 11 जवान शहीद; मुठभेड़ जारी

Media With You

Wed, Apr 26, 2023
Post views : 155
दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ नक्सलियों ने अरनपुर में आईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में 11 जवान शहीद हो गए हैं. शहीद हुए जवानों में 10 डीआरजी (District Reserve Guard) के जवान और एक ड्राइवर है. ब्लास्ट के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को फिस्फोट करके उड़ा दिया है. हमले के बाद जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर के पालनार मार्ग में यह ब्लास्ट किया है. बताया जा रहा है कि आज दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इस सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए अरनपुर गए थे. तलाशी अभियान के बाद सभी जवान वापस लौट रहे थे, तभी माओवादियों ने आईडी विस्फोट कर दिया https://twitter.com/ANI/status/1651160037145067520?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1651160037145067520%7Ctwgr%5Ecc4d62a59907564d6a9e851ed71238d8298d60d5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F देश के गृह मंत्री ने भूपेश बघेल से की बात छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल ने नक्सली हमले पर दुख जताया है. उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि प्रदेश से नक्सलवाद को खत्म करके मानेंगे. राज्य में नक्सलियों से लड़ाई अंतिम दौर में है, जल्द ही खात्मा हो जाएगा. इस हमले को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर जानकारी ली है. उन्होंने सीएम बघेल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. राज्य सरकार जो भी मांग करेगी, हम देने को तैयार हैं किसी भी नक्सली को बख्शा नहीं जाएगा : भूपेश बघेल 11 जवानों के शहीद होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमें ऐसी सूचना मिली है. यह बहुत ही दुखदाई है.शोक संतप्त परिवारों को मेरी ओर से संवेदनाएं है. किसी भी नक्सली को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, इस हमले के बाद आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि नक्सली अब भी जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन