Thu 14 May 2026
Breaking News Exclusive
राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क

सुचना

: अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय', दिवाली पर पीएम मोदी ने शेयर कीं अयोध्या की तस्वीरें और सेना के साथ मनाई दिवाली

नई दिल्ली 12 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव को "अद्भुत, दिव्य और अविस्मरणीय" बताया और समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर कहा कि पूरा देश अयोध्या में जलाए गए लाखों दीयों से रोशन हो गया है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1723687613536915503?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1723687613536915503%7Ctwgr%5Ef3cdd62cb666dab7f2f2b9959f55e0e2428a47d9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय! लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकलने वाली ऊर्जा पूरे भारत में नए उत्साह का संचार कर रही है. मेरी कामना है कि भगवान श्री राम सभी देशवासियों का कल्याण करें और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणा बनें. जय सिया राम।'

वहीं, हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है 'बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं'। लेप्चा में पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ तिरंगा फहराया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं। देश जवानों का कृतज्ञ और ऋृणी है। भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार यह अद्भुत संयोग है। यह अवसर मेरे लिए भी और देशवासियों के लिए भी जोश से भर देने वाला है। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है।

पीएम मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि आप सभी उत्साह से भरे हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है। देश इसलिए आपका कृतज्ञ और ऋृणी है। इसलिए दीपावली पर हर घर में एक दीया आपकी सलामती के लिए भी जलता है। इसलिए हर पूजा में एक प्रार्थना आप जैसे वीरों के लिए होती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन