Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्ष ने लोकसभा से किया वॉकआउट,

Media With You

Thu, Aug 10, 2023
Post views : 225
अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बीच विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट कर दिया है. विपक्ष लगातार मणिपुर को लेकर नारेबाजी कर रहा था विपक्षी सांसदों के वॉकआउट करने पर पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों का यही काम है कचरा फेंको, झूठ बोलो और भाग जाओ  विपक्ष में सुनने का धैर्य नहीं है

विपक्ष की लगातार  उठ रही  मांग के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे उन्होंने अपने अभिभाषण में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि विपक्ष को एक सीक्रेट वरदान मिला है. इसमें विपक्ष जिसका बुरा चाहता है, उसका भला होता है. उन्‍होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर को लेकर अफवाह फैलाई गई. जब विपक्ष ने बैंकों का बुरा चाहा तब भी भला हो गया

देश एनपीए के गंभीर संकट में था. एनपीए के संकट को पार करके नई ताकत से वापस आए. पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते यह बात कही जिस सदन में ठहाके लगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एचएएल को लेकर भी बहुत बाते कहीं गई. विपक्ष का आरोप था कि एचएएल खत्म हो गया, डिफेंस इंड्रस्ट्री खत्म हो गई. उन्‍होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि खेतों में वीडियो की तरह वहां भी वीडियो शूट कराया गया था. आज वही एचएएल देश की आनबान शान बनकर उभरा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक तरह से, विपक्ष का अविश्वास हमारे लिए हमेशा भाग्यशाली रहा है. आज, मैं देख सकता हूं कि आपने (विपक्ष) ने फैसला किया है कि एनडीए और भाजपा 2024 के चुनावों में शानदार जीत के साथ वापस आएंगे, लोगों के आशीर्वाद के साथ पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे

https://twitter.com/ANI/status/1689610752326500353?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1689610752326500353%7Ctwgr%5E588822090102ca47ba467aea85dd157077744767%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

एलआईसी पर भी बहुत कुछ बोला गया, लेकिन वह मजबूत हो रही है

पीएम मोदी ने कहा कि एलआईसी के उपर भी बहुत कुछ बोला गया. वही आज एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है. सरकारी कंपनियों पर गाली देने वाली कंपनियों पर भी दांव लगा दीजिए. ये जिन सरकारी संस्थाओं के मृत्यु घोषणा करते हैं वो जीवित हो जाती. पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए कहा, "आपने इस प्रस्ताव पर किस तरह की चर्चा की है. मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि 'आपके दरबारी भी बहुत दुखी हैं'. विपक्ष ने फील्डिंग का आयोजन किया, लेकिन चौके-छक्के यहीं से लगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन