Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: Physics Wallah ने 50 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स की 17 करोड़ फीस माफ की

Media With You

Tue, Feb 13, 2024
Post views : 267
नई दिल्ली 12 फरवरी आज के युग में शिक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी दुकान खुली है जहां पर छात्र-छात्राओं से भारी भरकम मोटी कमाई की जाती है वही फिजिक्स वाला नाम की कोचिंग संस्थान के फाउंडर एवं शिक्षाविद अलख पांडे ने फीस माफी की घोषणा कर सबको चौंका दिया है होनहार युवाओं का भविष्य संवारने को समर्पित संस्था फिजिक्स वाला क फाउंडर अलख  पांडे ने 50000 छात्रों की फीस माफ करने की घोषणा की है यह सच में शिक्षा के क्षेत्र में किसी क्रांति से कम नहीं है. यह खबर इन दिनों खूब वायरल हो रही है. इस टीचर की लोग खूब तारीफें भी कर रहे हैं. इस संस्थान का नाम फिजिक्स वाला है, जिसके फाउंडर अलख पांडे हैं. जो कि देश भर में बहुत ही पॉपुलर है. जिसके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते हैं फिजिक्स वाला ने 51 हजार स्टूडेंट्स की फीस माफ की सोमवार को फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे ने 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए 51,000 वंचित छात्रों की फीस माफ करने की घोषणा की है. उन्होंन अपने एक बयान में कहा कि शिक्षा के अधिकार कार्यक्रम के तहत नीट, जेईई, कॉमर्स, आर्ट्स और मानक 9-12 कोचिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए फीस में माफी दी गई है. जिससे देश भर में शिक्षा के लिए अच्छा संदेश जाएगा. फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स के उत्थान के लिए तैयार पैसे की कमी के कारण कई स्टूडेंट्स की पढ़ाई नहीं हो पाती है. जिसको लेकर फिजिक्स वाला के संस्थापक और सीईओ, अलख पांडे ने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की शैक्षिक मदद के लिए खड़े हुए हैं. शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में नामांकित 51,000 छात्रों को फीस में पूर्ण रूप से छूट देने का फैसला किया है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि फीस माफ करने के संदर्भ में योगदान की कुल लागत 17 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की है. पांडे ने कहा कि फिजिक्स वाला की यह कोशिश है समाज में कोई भी वंचित वर्ग आर्थिक कमजोरी के कारण शिक्षा से दूर नहीं रहे. वे हर संभव शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने का काम करेंगे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन