Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: शतरंज के विश्व कप फाइनल में प्रज्ञानंद उप विजेता रहे

Media With You

Thu, Aug 24, 2023
Post views : 237
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा (R Praggnanandhaa) चेस वर्ल्ड कप फाइनल में मैग्नस कार्लसन से टाईब्रेक में हार गए हैं. इस तरह प्रज्ञानंदा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने बेहतरीन खेल दिखाया. FIDE ने एक्स पर ये जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "2023 FIDE वर्ल्ड कप के उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा!. प्रभावशाली टूर्नामेंट के लिए 18 वर्षीय भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बधाई. फाइनल में पहुंचने के रास्ते में आर प्रज्ञानानंदा ने वर्ल्ड नंबर 2 हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारूआना को हराया https://twitter.com/FIDE_chess/status/1694676564137439362?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1694676564137439362%7Ctwgr%5E749c214596f79f46944193f277b251879f575a49%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F प्रज्ञानानंदा फिडे वर्ल्ड कप चेस के फाइनल में क्लासिकल मुकाबले बराबरी पर रहने के बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से बृहस्पतिवार को टाइब्रेक में 1.5 - 0.5 से हार गए. दूसरा 25 प्लस 10 टाइब्रेक मुकाबला 22 चालों के बाद ड्रॉ रहा. नॉर्वे के महान खिलाड़ी कार्लसन ने पहला मुकाबला जीतने के बाद रक्षात्मक खेल दिखाया. कार्लसन की वर्ल्ड कप में यह पहली जीत है लेकिन वह वर्ल्ड चैम्पियनशिप पांच बार जीत चुके हैं उन्हें भारत के 18 वर्ष के प्रज्ञानानंदा से पहले टाइब्रेक मुकाबले में कड़ी चुनौती मिली और 45 चालों के बाद वह जीत सके. दूसरे मुकाबले में हालांकि उन्होंने दबदबा बनाया और आसानी से जीते. इससे पहले मंगलवार और बुधवार को दो क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ रहे थे जिससे मुकाबला टाइब्रेक में खिंचा. प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा और तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेबियानो कारूआना को हराकर कार्लसन के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई. इस टूर्नामेंट के बाद प्रज्ञानानंदा ने कैंडिडेट्स 2024 टूर्नामेंट में जगह बना ली जो कनाडा में होगा. वह बॉबी फिशर और कार्लसन के बाद इस टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन