Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आ रही यूपी, GIS 2023 के समापन समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर आज (12 फरवरी) को उत्तर प्रदेश आ रही हैं। यहां राष्ट्रपति लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023  के समापन सत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। बता दें कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में देश दुनिया के तमाम दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा लगा हुआ है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन शुक्रवार 10 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यूपी जीआईएस-2023 के उद्घाटन सत्र में मौजूद देश-दुनिया के दिग्गज उद्यमियों-निवेशकों से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी ने सबको उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण किया था। आज यूपी जीआईएस-2023 का तीसरा और अन्तिम दिन है। तीसरे दिन समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति होगी। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है। इस मेगा इवेंट का उद्देश्य दुनिया भर के बिजनेसमैन, नीति निर्माताओं और दिग्गज उद्योगपतियों को सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और साझेदारी बनाने के लिए एक साथ लाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रविवार शाम लोक भवन में नागरिक अभिनंदन होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ आ रही हैं। राष्ट्रपति रविवार रात रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। 13 फरवरी को जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी। आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी और उन्हें प्रमाण पत्र देंगी। सुबह 10.30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी। राष्ट्रपति 13 फरवरी को दोपहर दोपहर बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन