Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: आरबीआई ने पेटीएम के बैंक खाते, वॉलेट और फास्टैग पर लगाया बैन

Media With You

Wed, Jan 31, 2024
Post views : 249
मुंबई 31 जनवरी दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिग्गज कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर नए कस्टमर जोड़ने का प्रतिबंध लगा दिया है फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. केंद्रीय बैंक ने बुधवार को कहा कि बैंक कई सारे नियमों का उल्लंघन कर रहा है. ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. इस प्रतिबंध के बाद कस्टमर अपने खाते में पैसा जमा नहीं कर पाएंगे. साथ ही आरबीआई ने वॉलेट, फास्टटैग और एनसीएमसी कार्ड को भी टॉप अप नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, पैसा निकालने की अनुमति कस्टमर को दी गई है https://twitter.com/RBI/status/1752651303338365370?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1752651303338365370%7Ctwgr%5Ecc34e7264b94f1714f70a6be1360b1369b359bf3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F किसी भी तरह का डिपॉजिट मान्य नहीं होगा आरबीआई के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी कस्टमर से पैसा जमा नहीं करवाए. 29 फरवरी के बाद से ही किसी भी कस्टमर के अकाउंट में किसी भी तरह के डिपॉजिट को मान्य नहीं किया जाएगा. भले ही यह पैसा वॉलेट, फास्टटैग या किसी भी अन्य प्रीपेड सिस्टम के जरिए लिया गया हो. रिजर्व बैंक ने बताया कि एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. इन रिपोर्ट से पता चला था कि बैंक कई वित्तीय नियमों के अनुपालन में लगातार असफल रहा है. इसके अलावा भी कई तरह की अनियमितताएं पाईं गईं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ इन आरोपों की जांच अभी जारी रहेगी कस्टमर्स निकाल सकेंगे अपना पैसा केंद्रीय बैंक ने निर्देश दिए कि वह फिलहाल कोई भी नया कस्टमर नहीं जोड़े. साथ ही कस्टमर को अपने अकाउंट से पैसा निकालने की पूरी छूट दी गई है. कस्टमर अपने सेविंग्स, करेंट, प्रीपेड, फास्टटैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) से बिना किसी समस्या के पैसे निकाल सकेंगे पैसा ट्रांसफर करने की सारी सुविधाएं देनी होंगी केंद्रीय बैंक ने भले ही सभी बैंकिंग सेवाएं बंद करने के निर्देश दिए हैं. मगर, पैसा ट्रांसफर करने की सुविधाएं देनी होंगी. इनमें एईपीएस (AEPS), आईएमपीएस (IMPS), बीबीपीओयू (BBPOU) और यूपीआई सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा आरबीआई ने वन97 कम्युनिकेशंस और पेटीएम पेमेंट्स बैंक सर्विसेज लिमिटेड के नोडल अकाउंट जल्द से जल्द बंद करने के निर्देश भी दिए हैं. साथ ही सभी ट्रांजेक्शन और नोडल अकाउंट्स को सेटल करने के लिए बैंक को 15 मार्च तक का समय दिया गया है. इसके बाद कोई भी ट्रांजेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन