Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: मोदी के दौरे से पहले दौसा में मिला 10 क्विंटल विस्फोटक, आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जिला दौसा थाना सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को खान भांखरी रोड पर 10 क्विंटल विस्फोटक से भरी पिकअप जप्त कर व्यास मोहल्ला थाना कोतवाली निवासी चालक राजेश मीणा पुत्र लख्मीचंद (57 साल) को गिरफ्तार किया है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार को मुखबिर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों का जखीरा परिवहन किए जाने के बारे में सूचना मिलने पर सीओ कालूराम मीणा के सुपरविजन और थाना अधिकारी संजय पूनिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस सूचना पर टीम ने खान भाकरी रोड पर जाती हुई एक संदिग्ध पिकअप को रुकवा कर चेक किया तो उसमें 40 पेटियां लोड थी। प्रत्येक पेटी में 9 गुल्ले कुल 360 गुल्ले, अलग से डेटोनेटर के 13 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 5 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर कुल 65 और 13 कनेक्टर वायर मिले। पिकअप चालक राजेश मीणा से लाइसेंस-परमिट मांगा गया, तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिले। वाहन में कोई विशेषज्ञ ब्लास्टर और ना ही कोई बिल बाउचर पाए गए। अवैध रूप से विस्फोटक परिवहन किये जाने पर विस्फोटक का जखीरा जप्त कर अभियुक्त राजेश मीणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहराई से इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। उदित दीक्षित

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन