Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: सेंसेक्स 66,000 के पार, निफ्टी ने भी रचा इतिहास;

Media With You

Fri, Jul 14, 2023
Post views : 214
शेयर स्टॉक एक्सचेंज को लेकर बड़ी खबर भारतीय शेयर बाजार ने रचा इतिहास भारतीय शेयर बाजारों ने शुक्रवार 14 जुलाई को नया शिखर छुआ। सेंसेक्स और निफ्टी अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स जहां पहली बार 66,000 अंक के पार जाकर बंद हुआ। जबकि निफ्टी ने 19,595 के अपने नए ऑल-टाइम हाई को छुआ। इस तेजी की अगुआई इंफोसिस और TCS जैसे आईटी शेयरों ने की। बीएसई का आईटी इंडेक्स 4.03% की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा टेलीकॉम और मेटल शेयरों के इंडेक्स भी 1% की अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी जोरदार खरीदारी रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1% और 1.14% लुढ़ककर लाल निशान में बंद हुए। इस रिकॉर्ड तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 581.13 अंक या 0.89 फीसदी बढ़कर 66,140.02 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 66,159.79 अंक का अपना नया शिखर छुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 150.75 अंक या 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 19,564.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी दिन के कारोबार में 19,595.35 के रिकॉर्ड स्तर तक चला गया था। निवेशकों की संपत्ति 2.87 लाख करोड़ रुपये बढ़ी बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 14 जुलाई को बढ़कर 298.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 13 जुलाई को 295.77 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.87 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.87 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक 4.94 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 2.70% से लेकर 4.47% तक की तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट वहीं सेंसेक्स के बाकी 10 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 1.34% की गिरावट रही। इसके अलावा पावर ग्रिड (Power Grid), टाइटन (Titan), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर भी आज लाल निशान में बंद हुए और इनमें करीब 0.42% से लेकर 1.01% तक की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं- 2,228 शेयरों में रही तेजीबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,567 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,228 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,191 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 148 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 166 शेयरों में आज कारोबार के दौरान अपर सर्किट लगा। वहीं 106 शेयर अपनी लोअर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन