Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: सूडान संकट :-भारतीय सेना की जय, पीएम मोदी जिंदाबाद...': सूडान से 360 भारतीयों का पहला जत्था पहुंचा दिल्ली

Media With You

Thu, Apr 27, 2023
Post views : 243
नई दिल्ली सूडान संकट के बीच ऑपरेशन कावेरी' के तहत संकटग्रस्त सूडान से निकाले गए 360 भारतीय नागरिकों को लेकर जेद्दा से पहली विशेष उड़ान बुधवार शाम दिल्ली पहुंची. सूडान की नियमित सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्षविराम समाप्त होने से पहले केंद्र सरकार लगातार यह कोशिश कर रही है कि हिंसा प्रभावित अफ्रीकी देश से अधिक से अधिक नागरिकों को बचाया जा सके. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लोगों ने 'भारत माता की जय', 'भारतीय सेना जिंदाबाद' और 'पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, सूडान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा, ‘भारत सरकार ने हमें बहुत समर्थन दिया. यह बड़ी बात है कि हम यहां सुरक्षित पहुंच गए क्योंकि वहां बहुत खतरनाक हालात हैं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं.’ दरअसल, सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है. सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में लाया जा रहा है https://twitter.com/ANI/status/1651260836282007552?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1651260836282007552%7Ctwgr%5E3a4ed350632fda9ba32392bc0200479d532134f8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F अन्य भारतीय नागरिक सुरेंद्र सिंह यादव ने एजेंसी से कहा, ‘मैं वहां एक आईटी प्रोजेक्ट के लिए गया था और वहीं फंस गया. दूतावास और सरकार ने भी काफी मदद की. जेद्दा में करीब 1,000 लोग मौजूद हैं. सरकार तेजी से लोगों को निकालने के लिए काम कर रही है.’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भारतीयों के लौटने पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी का स्वागत करता है. जेद्दा से पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंच गई है. #ऑपरेशनकावेरी के तहत 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है.’ सूडान से लौटे एक और भारतीय नागरिक पारस ने एएनआई को बताया, ‘सूडान से हमें सुरक्षित निकालने के लिए मैं भारतीय सेना, पीएम मोदी, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का शुक्रगुजार हूं.’ इसी तरह से गौरव जैन, जो विशेष उड़ान के माध्यम से भारत लौटे हैं, ने कहा, ‘भारत सरकार वर्तमान में एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने राजनयिकों सहित भारतीय नागरिकों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है. वहीं, विकसित देश मुख्य रूप से राजनयिकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.’ ज्ञात हो कि सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है. पिछले 12 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. सूडान में दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिये हैं. विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने निकासी अभियान के बारे में कहा था कि सूडान के बंदरगाह और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है इसी के साथ यह खबर आ रही है कि सूडान संकट को देखते हुए भारत सरकार ने देश के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन चालू की है विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 24 अप्रैल को कहा था कि सूडान में फंसे हमारे 3000 नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू हो गया है. गौरतलब है कि 21 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूडान से 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की आपातकालीन योजनाओं की तैयारी के निर्देश दिये थे. बता दें कि एक सप्ताह पूर्व एस जयशंकर ने भारतीयों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र के अपने समकक्षों से बात की थी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन