Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: उदयनिधि के बयान पर सख्ती से जवाब देना होगा'...सनातन धर्म विवाद पर पहली बार बोले PM मोदी

Media With You

Wed, Sep 6, 2023
Post views : 208
नई दिल्ली 6 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में होने जा रहे G-20 समिट से पहले मंत्रियों के साथ बैठक की और उनको कुछ खास हिदायतें दीं। पीएम मोदी ने सनातन धर्म पर हो रहे विवाद पर कहा कि उदयनिधि स्टालिन को उचित जवाब देना होगा। पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि उदयनिधि के सनातन धर्म वाले बयान पर सही से जवाब दें। साथ ही पीएम मोदी ने मंत्रियों से इंडिया बनाम भारत पर कुछ नहीं बोलने को कहा है। पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि G-20 समिट के दौरान VIP क्लचर को न अपनाएं और जिसको जो ड्यूटी दी गई है वहां मंत्री समय पर पहुंचें। बता दें कि तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को लेकर दिए अपने बयान के कारण देशभर में निशाने पर है। उदयनिधि ने एक सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया की तरह है जिसे मिटाना जरूरी है। उदयनिधि ने कहा कि मच्छरों, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह ही सनातन धर्म को बढ़ने से रोकना है। पीएम मोदी ने भारत बनाम इंडिया वाले मसले पर भी संभलकर बोलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आधिकारिक प्रवक्ता या फिर पार्टी जिसे जिम्मेदारी दे, वही लोग अपनी बात रखें। हर कोई इस मसले पर बिना सोचे-समझे बोलने से बचे। बता दें कि सबसे पहले अमित शाह ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हमला बोला था। उसके बाद से ही माना जा रहा है कि 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा इलेक्शन में भाजपा इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के नेताओं की ओर से उदयनिधि के बयान की आलोचना नहीं की गई है। इसके अलावा प्रियांक खरगे जैसे नेताओं ने समर्थन ही कर दिया है। दक्षिण से उठा मुद्दा, पूरे देश में तय कर सकता है राजनीति की दिशा इसके चलते भाजपा और आक्रामक हो सकती है। दक्षिण भारत के एक कोने से उठा यह मुद्दा यदि आने वाले वक्त में पूरे भारत की राजनीति की दिशा तय करता दिखे तो कोई हैरानी नहीं होगी। दरअसल भाजपा इस बयान के बहाने खुद को सनातन धर्म की रक्षक के तौर पर पेश करने की कोशिश करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन