Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: अयोध्या में बड़े पैमाने पर निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे:- जयवीर सिंह

Media With You

Thu, Jan 11, 2024
Post views : 178
अयोध्या राम मन्दिर के लोकार्पण के पश्चात विश्व स्तरीय नगरी के रूप में स्थापित होग लखनऊ: 10 जनवरी, 2024 आगामी 22 जनवरी, 2024 को देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राम मन्दिर के लोकार्पण के पश्चात् जहां एक ओर देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों की बहुप्रतिक्षीत अभिलाषा पूरी होगी, वहीं दूसरी ओर अयोध्या समेत आस-पास के लगभग 06 जनपदों के आर्थिक परिदृश्य में बदलाव आने शुरू हो जायेंगे। क्योंकि भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो जायेगी। इससे होटल, टैक्सी, फूल-माला विक्रेता, रेस्टोरेंट, हस्तशिल्प, वस्त्र विक्रताओं समेत छोटे-मोटे व्यवसाय में लगे हुये सभी कारोबारियों को काम मिलेगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दिव्य एवं भव्य अयोध्या में होने वाली आर्थिक गतिविधियों एवं विभिन्न निर्माण से संबधित योजनाओं के बारे में प्रेस-प्रतिनिधयों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने बताया कि राम मन्दिर के लोकार्पण के पश्चात अयोध्या में श्रेता युग एवं आधुनिकता का एक नया संगम देखने को मिलेगा। साथ ही अयोध्या के तेजी से विकास की सम्भावनाओं को देखते हुये बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना है। इसका प्रभाव प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा और लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल निर्देशन मे अयोध्या विश्व स्तरीय नगर बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुकी है। बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य के साथ ही विश्व स्तरीय स्थापना सुविधायें सृजित की जा रही है। उन्होने बताया कि अयोध्या की सम्भावनाओं को देखते हुये देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से भूमि आवंटन की मांग की जा रही है। इसके अलावा साधु-संतों के लिये आश्रम, संस्थाओं के लिये जमीन की मांग की जा रही है। इसके लिये अयोध्या विकास प्राधिकरण को जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी गयी है। श्री  सिंह ने बताया कि अयोध्या में वर्ष 2022 में 02 करोड़ 39 लाख 10 हजार घरेलू पर्यटक तथा 1465 विदेशी पर्यटक और 2023 में सितम्बर तक 01 करोड़ 77 लाख 27 हजार पर्यटक आये, इसमें 1547 विदेशी पर्यटक भी शामिल है। लोकार्पण के बाद पर्यटकों की संख्या और बढेगी। इसलिये लोगों को ठहरने के लिये होटल तथा कमरों की जरूरत पड़ेगी। उन्होने बताया कि आगन्तुकों की सुविधा के लिये अयोध्या से जुड़ने वाले 06 जनपदों के प्रवेश मार्ग पर स्वागत द्वार, यात्री सुविधाये व काम्पलैक्सों का निर्माण के लिये 120.25 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इसके अलावा पर्यटन विभाग द्वारा 588.95 करोड़ रूपये एवं धर्मार्थ विभाग द्वारा 936 करोड़ रूपये की धनराशि से निर्माण कार्य कराये जा रहे है। उन्होने बताया कि अयोध्या में लगभग 02 करोड़ पर्यटक हर महीने आने की संभावना है। इसको देखते हुये मा0 मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या को दिव्य एवं भव्य नगरी के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन