Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: आपके पास भी आया इमरजेंसी अलर्ट? जानें सरकार क्‍यों कर रही है इसकी टेस्टिंग

Media With You

Tue, Oct 10, 2023
Post views : 247
नई दिल्ली 10 अक्टूबर आज आपके फोन में भी लंबे बीप साउंड के साथ मैसेज आया है? अगर हां, तो चिंतित न हों. दरअसल, भारत सरकार अपने इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को टेस्ट कर रही है. इस सिस्टम को टेस्ट करने के लिए एक मैसेज भेजा जा रहा है जो एंड्रॉयड यूजर्स को कुछ दिन पहले मिला था और अब आईफोन यूजर्स को भी ये अलर्ट मिल रहा है इस मैसेज को तेज बीप साउंड के साथ भेजा गया है जो Emergency Alert: Severe फ्लैश के साथ आया है. ये अलर्ट मैसेज, पैन इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का हिस्सा है जिसे नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा तैयार किया गया है आपको क्या करना है? अगर आपके मोबाइल फोन पर भी ये इमरजेंसी मैसेज आया है तो आपको घबराना नहीं है और इस मैसेज को इग्नोर करना है. दरअसल, सरकार इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को टेस्ट कर रही है इसलिए इसे पैन इंडिया कंज्यूमर्स को भेजा जा रहा है. हो सकता है कि आप में से कई लोगों को मैसेज अभी न मिला हो. अलग-अलग समय पर ये लोगों को मिल रहा है. ये अलर्ट मैसेज डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकॉम के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए भेजा जा रहा है. अगर आप इस मैसेज को ध्यानपूर्वक पढ़ेंगे तो इसमें देखेंगे कि ये लिखा गया है कि ये मैसेज टेस्टिंग के लिए है और इसे इग्नोर करना है आखिर क्यों भेजा जा रहा है ये मैसेज? अगर आप सोच रहे हैं कि सरकार इस मैसेज को ऐसे अचानक क्यों भेज रही है तो इसका सरल सा जवाब है कि सरकार इस ब्रॉडकास्टिंग मेसेज सर्विस का इस्तेमाल इमरजेंसी के वक्त करेगी. उदाहरण के लिए मान लीजिए आपके एरिया में तेज तूफान या बाढ़ आने की आशंका है, तो इस स्थिति में सरकार अपने सिस्टम का इस्तेमाल करेगी और समय रहते आपको अलर्ट देगी ताकि आप अपने बचाव में जो कुछ भी मुमकिन हो वह कर पाए. एक तरह से ये इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम ठीक रेडियो पर भेजे जाने वाले अलर्ट की तरह काम करेगा. पहले रेडियो पर वार्निंग मैसेज भेजा जाता था और अब मोबाइल पर इसे भेजा जा रहा है क्योकि स्मार्टफोन का इतेमाल बढ़ गया है  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन