Wed 13 May 2026
Breaking News Exclusive
राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क

सुचना

: विदेश दौरे से लौटकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्यपाल से औपचारिक मुलाकात कर सौंपी विस्तृत रिपोर्ट

Media With You

Tue, Dec 20, 2022
Post views : 189
  मैक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना में निवेशकों व उद्यमियों से की गई मुलाकात की दी जानकारी लखनऊ। 20 दिसंबर यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर तीन देशों की यात्रा से वापस लौटे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। सात से 16 दिसंबर तक मेक्सिको, ब्राजील व अर्जेंटीना में निवेशकों का उद्यमियों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बिंदुवार रिपोर्ट राज्यपाल को दी। अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाली इंवेस्टर्स समिट को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीन देशों का दौरा किया था। वहां उन्होंने उद्यमियों, औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों व व्यापारिक चैंबर के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रदेश में निवेश को लेकर द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में निवेश की अनंत संभावनाएं हैं। 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सभी सेक्टरों में निवेश के दरवाजे खुले हुए हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से व्यापारियों के साथ है। मंगलवार को उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर उन्होंने तीनों ही देशों में निवेश की संभावनाओं को लेकर तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की। डिप्टी सीएम ने बताया कि मेक्सिको में कृषि, वैकल्पिक ऊर्जा, आईटी क्षेत्र से उद्यमियों से मुलाकात की। अंतर्राष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंद्र का दौरा कर वैज्ञानिकों से यूपी में सेंटर खोलने पर चर्चा की। ब्राजील में ब्राजील इंडिया चैंबर और कॉमर्स, एथेनॉल व चीनी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर को लेकर उद्यमियों से बातचीत की। वहीं, अर्जेंटीना की चॉकलेट, कैंडी और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की सबसे बड़े उत्पादक कंपनी आरकोर, आईटी कंपनी ग्लोबैंट, कृषि से जुड़े क्रेसुड, अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफ़िएरो व ऐतिहासिक फुटबॉल बोका क्लब का दौरा कर अध्यक्ष जॉर्ज अमोर अमील से मुलाकात कर यूपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन